छग में फिल्मी स्टाइल में 30 लाख का गांजा जब्त, युवती समेत तीन तस्कर गिरफ्तार!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरियाबंद में पहली बार इतनी बड़ी गांजा तस्करी पकड़ी गई है, वो भी फिल्मी स्टाइल में।

पुलिस ने उड़ीसा से जबलपुर ले जाए जा रहे 01 क्विंटल 90 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाज़ार में क़ीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तस्करी में शामिल दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, मुखबिर से मिली पुख़्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने छुआ से दो कारों का पीछा शुरू किया। मालगांव इलाके में जैसे ही मौका मिला, पुलिस वाहन सी.पी.आर ने एक इनोवा कार को ठोकर मारकर रोका। इसके बाद दोनों कारों की तलाशी ली गई और गांजे की भारी खेप बरामद हुई।


छग में फिल्मी स्टाइल में 30 लाख का गांजा जब्त, युवती समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा से गांजा इसलिए ला रहे थे क्योंकि जबलपुर में इसकी क़ीमत काफी अधिक मिलती है। पकड़ी गई इनोवा समेत दो कारों को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी निशा सिन्हा मौके पर पहुंचीं और जांच का जिम्मा संभाला। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान तेज़ी से चल रहा है और आगे भी ऐसी कार्यवाहियां जारी रहेंगी।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन

फरार तस्करों की तलाश जारी है। पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे गिरोह के बेनकाब होने की उम्मीद है।

आप भी जागरूक बनें, अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK