भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वजह बेहद अजीब और हैरान करने वाली है – उसका पति चाहता था कि उसका फिगर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही जैसा हो।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उस पर रोज़ाना तीन घंटे एक्सरसाइज करने का दबाव बनाता था। अगर वह थक जाती या एक्सरसाइज नहीं कर पाती, तो उसे खाना तक नहीं दिया जाता था।
स्थानीय महिला थाना पहुंचकर जब उसने आपबीती सुनाई, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
महिला का कहना है कि उसकी कद-काठी सामान्य है और रंग साफ है, फिर भी पति और ससुरालवाले उस पर शारीरिक बनावट को लेकर ताने मारते थे।
इतना ही नहीं, महिला ने ये भी बताया कि उसका पति दूसरी लड़कियों में बहुत ज्यादा रुचि रखता है और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो देखता है।
शिकायत में यह भी बताया गया कि महिला को हर दिन जबरन एक्सरसाइज करवाई जाती थी, और अगर वो तय समय में नहीं कर पाती, तो उसे खाना तक नसीब नहीं होता था।
परिजनों में इस तरह के मानसिक उत्पीड़न को लेकर लोगों में गुस्सा है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गाजियाबाद के महिला थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता की शादी 6 मार्च 2025 को मेरठ निवासी युवक से हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी में लड़की वालों ने करीब 76 लाख रुपये खर्च किए, जिसमें शामिल थे:
16 लाख रुपये के गहने
24 लाख की महिंद्रा स्कॉर्पियो
10 लाख रुपये नकद
इसके बावजूद, शादी के बाद महिला को ससुराल में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
उसकी सास बिना वजह घरेलू काम का बोझ डालती थी, और उसे और उसके पति को एक साथ कहीं बाहर जाने तक की इजाजत नहीं दी जाती थी।
एक रात तो हद ही हो गई, जब पति ने कमरे में मच्छरदानी नहीं मिलने पर महिला के साथ मारपीट कर डाली।
इस पूरे मामले में पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है/
विज्ञापन
एक रात तो हद ही हो गई, जब पति ने कमरे में मच्छरदानी नहीं मिलने पर महिला के साथ मारपीट कर डाली।
इस पूरे मामले में पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




