भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के घोटवानी गांव में नकाबपोशों ने बोला हमला, गांव में मची अफरा-तफरी
शनिवार देर रात दुर्ग जिले के घोटवानी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हूटर बजाते हुए दो कारों में नकाबपोश बदमाश गांव में घुस आए।बदमाशों ने सीधे कोमल वर्मा के घर पर हमला कर दिया। महिलाओं के साथ मारपीट की, गालियां दीं, कपड़े फाड़े और धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। गांव छावनी में तब्दील हो गया।
बंदर भगाने से शुरू हुआ विवाद, बना खूनी हमला
घटना की जड़ 23 अगस्त की एक मामूली कहासुनी से जुड़ी है। थान बाई वर्मा और पड़ोस की महिला के बीच बंदर भगाने को लेकर बहस हुई।इसके बाद थान बाई के पति पंचू वर्मा ने रायपुर में रहने वाले बेटे पप्पू वर्मा को फोन किया।पप्पू अपने साथियों संग दो कारों में गांव पहुंचा और कोमल वर्मा के घर घुसकर महिलाओं को धमकाया, गाली-गलौज की और चाकू से हमला किया।
पुलिस की फुर्ती और ग्रामीणों की बहादुरी से चार आरोपी दबोचे गए
घटना की सूचना मिलते ही धमधा पुलिस ने तुरंत गांव की घेराबंदी कर दी और एक-एक कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी हैं:
पंचू वर्मा (घोटवानी)
संगम मेश्राम (प्रेमनगर, रायपुर)
राकेश वर्मा
प्रभात चंदेल (दोनों पंचरीकला, बेमेतरा)
ग्रामीणों ने भी बहादुरी दिखाई –
एक आरोपी को बाड़ी से पकड़ा गया, दूसरा पंचू वर्मा के घर से दबोचा गया और तीसरा पुलिस की घेराबंदी में फंस गया।
मुख्य आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि
सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पप्पू वर्मा का संपर्क रायपुर के आपराधिक तत्वों से है, और उसी की मदद से इस घटना को अंजाम दिया गया।सभी आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज में बढ़ती हिंसा पर सवाल
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। गांव के लोग अब भी डरे हुए हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
हमारी लोकल रिपोर्टिंग से जुड़ें
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




