भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गांव में फैली सनसनी, हाथी के हमले में गई जान… और मुआवजे पर छिड़ा जंग!
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बालाझर चिमटापानी गांव के किसान सालिक राम टोप्पो की हाथी के हमले में मौत हो गई। लेकिन असली हैरानी तो तब हुई, जब मुआवजे की घोषणा होते ही छह महिलाएं अपने-अपने बच्चों के साथ वन विभाग पहुंच गईं और सभी ने खुद को मृतक की पत्नी बताया।
हर महिला ने ठोका दावा – “मैं हूं असली पत्नी!”
सरकारी जनहानि मुआवजे की प्रक्रिया अभी शुरू ही हुई थी कि सालिक की कथित पत्नियां एक-एक कर सामने आने लगीं। सभी महिलाओं ने बाकायदा अपने बच्चों समेत दावा किया कि वे ही सालिक की असली पत्नी हैं और मुआवजे की असली हकदार हैं। इससे गांव के लोग तो हैरान हैं ही, प्रशासन भी उलझन में पड़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सालिक ने अलग-अलग समय पर इन सभी छह महिलाओं से शादी की थी और हर एक के साथ कुछ वर्षों तक साथ रहा। उनके बच्चे भी हुए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और वन विभाग से मुआवजे की मांग करने लगे।
मृतक के घर पर रह रहा था एक बेटा, बाकी ने करवाया पंचनामा
बताया जा रहा है कि सालिक अपनी अंतिम समय में एक पत्नी और बेटे भागवत टोप्पो के साथ चिमटापानी में रह रहा था। लेकिन बाकी महिलाएं भी पंचायत सरपंच से अपने नाम का पंचनामा बनवाकर सामने आ गई हैं। इससे पूरा गांव चर्चा में है और कई लोग इसे “हास्यास्पद लेकिन गंभीर मामला” बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग परेशान, असली हकदार की तलाश जारी
वन परिक्षेत्राधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा ने जानकारी दी कि मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अब छह अलग-अलग पक्ष सामने आ चुके हैं। कुछ महिलाएं, उनके बेटे और दामाद वन विभाग कार्यालय पहुंचकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायत की सहमति और जांच के बाद ही मुआवजा देने का निर्णय होगा। सभी महिलाएं प्रमाण-पत्र जुटाने में लगी हैं। जो महिला दस्तावेजों के साथ मृतक की पत्नी साबित हो पाएगी, उसी को मुआवजा मिलेगा।
इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर हैरानी और चर्चा का माहौल है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




