पैसे की चाह में हत्यारा बना 10वीं का छात्र! 10 साल की मासूम बच्ची की चाकू मारकर हत्या की, OTT क्राइम शो से लिया आइडिया!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मासूम की हत्या ने उड़ाए होश, 10वीं का छात्र निकला कातिल! 

हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। 10 साल की मासूम सहस्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक नाबालिग लड़का है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

हैदराबाद के कुकटपल्ली में पुलिस की गाड़ी और भीड़, 10 साल की बच्ची की हत्या के बाद स्थानीय लोग सदमे में।

कागज पर बनाया हत्या का खौफनाक प्लान  

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बाकायदा कागज पर पूरा प्लान तैयार किया था। चोरी कैसे करनी है, अगर कोई देख ले तो उसे कैसे मारना है, सब कुछ उसने पहले से लिख रखा था। अपने साथ चाकू भी रखा, जिसका इस्तेमाल उसने मासूम की हत्या में किया। पुलिस ने इस प्लान की कॉपी बरामद कर ली है।

सीसीटीवी से बचने की चालाकी

आरोपी इतना शातिर था कि उसने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए खास तरकीब अपनाई। वह एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में कूदकर घर में घुसा। उसे पहले से पता था कि पूजा के स्थान पर पैसे रखे हैं। उसने वहां से 80 हजार रुपये चुराए। यह जानकारी उसे पहले इस घर में आने की वजह से थी।

मासूम ने देखा तो लागू किया ‘प्लान बी’

घटना के दिन सहस्रा घर पर अकेली थी। वह बाथरूम से बाहर आई और उसने लड़के को चोरी करते देख लिया। उसने धमकी दी कि वह अपने पापा को बता देगी। डर से लड़के ने अपना ‘प्लान बी’ लागू किया। पहले उसने सहस्रा का गला घोंटा, फिर चाकू से 18 बार गले और पेट पर वार किए। पुष्टि होने के बाद वह वहां से फरार हो गया।

खून से सने कपड़े और चाकू बरामद

हत्या के बाद लड़का उसी रास्ते से अपने घर लौटा। उसने खून से सने कपड़े और चाकू घर में छिपा दिए। पुलिस ने उसकी मां के सामने तलाशी ली तो ये सबूत बरामद हो गए।


स्कूल की छुट्टी और लंच बॉक्स की बात

उस दिन सहस्रा की स्कूल की छुट्टी थी। उसने अपने माता-पिता को बताया था कि वह छोटे भाई का लंच बॉक्स स्कूल पहुंचा देगी। जब स्कूल से फोन आया कि लंच बॉक्स नहीं पहुंचा, तो पिता दोपहर 12:30 बजे घर पहुंचे। वहां बेटी की लाश बिस्तर पर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन

OTT क्राइम शो बना प्रेरणा 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मां किराने की दुकान चलाती हैं, जबकि पिता शराबी है और घर की जिम्मेदारी नहीं उठाता। लड़का स्कूल जाता था, लेकिन उसका मन भटक गया था। वह ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर क्राइम से जुड़ा कंटेंट देखता था। उसी से प्रेरित होकर उसने चोरी और हत्या की योजना बनाई। पैसे की चाह में उसने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

                  


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK