गर्लफ्रेंड से की गयी शादी का महिला कर रही थी विरोध! फिर पत्नी को रास्ते से हटाने पति ने रची खौफनाक साजिश, सुपारी देकर करवाई हत्या; पति समेत 5 गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (मप्र.) इंदौर में एक पति ने रिश्तों की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी की हत्या करवा दी। वजह थी उसकी प्रेमिका से चोरी-छिपे की गई शादी और पत्नी का विरोध।

मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एक महिला की हत्या का खुलासा किया है। ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद महिला के पति ईश्वर सोनगरा ने करवाया।

ईश्वर ने पहले अपनी प्रेमिका तोषिका सोनगरा से चोरी-छिपे शादी की, और जब पत्नी रानी ने विरोध किया तो उसने 60 हजार रुपए की सुपारी देकर उसे मरवा दिया।


पत्नी को रास्ते से हटाने पति ने रची खौफनाक साजिश, सुपारी देकर करवाई हत्या

पति-पत्नी और वो की ये कहानी अब खौफनाक मोड़ ले चुकी है।

रानी के परिजनों ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा कि ये कोई हादसा नहीं था, बल्कि ईश्वर ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां के दबाव में रानी की हत्या करवाई।

परिजनों ने बताया कि रानी को कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं। ईश्वर की प्रेमिका और उसकी मां फोन पर उसे हटने की धमकी देती थीं। रानी अपने बच्चों के लिए समझौता कर उसी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन ईश्वर ने अपने प्यार के लिए खून तक करवा दिया।

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, तोषिका एक निजी स्कूल में एडमिन है। तीन साल पहले उसने स्कूल बस के ड्राइवर ईश्वर से शादी कर ली थी। दोनों ने रानी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और शूटर मुजफ्फर को सुपारी दी।

ईश्वर ने हत्या की कहानी ऐसे गढ़ी कि रानी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी और वह उसे एमवाय अस्पताल ले गया।

जांच के दौरान पुलिस को कॉल डिटेल और अन्य सबूतों से साजिश का सुराग मिला। फिर तोषिका, अमन, मोहम्मद समद और मुजफ्फर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि रानी की रेकी की गई थी। 14 अगस्त को स्कूल से लौटते समय बिना नंबर की बाइक और हेलमेट पहने मुजफ्फर ने कनाड़िया पहुंचकर रानी को सिर में गोली मार दी।

पोस्टमार्टम में गोली का छेद सामने आने के बाद परिवार ने थाने में जोरदार विरोध किया था।

हत्या के लिए 60 हजार रुपए में सौदा हुआ था — 20 हजार पिस्टल के लिए और 40 हजार हत्या के लिए। इस पैसे का इंतजाम गोल्ड लोन लेकर किया गया।साजिश में शामिल एक आरोपी देवड़ा की एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य साथी की हालत गंभीर है।

पुलिस का कहना है कि ईश्वर बार-बार बयान बदल रहा था, जिससे शक और गहरा हो गया। समाज और परिजन पहले से ईश्वर के इस रिश्ते के खिलाफ थे।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन

ऐसी दर्दनाक घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। रिश्तों का यह पतन चेतावनी है कि जब प्यार, धोखा और लालच मिलते हैं, तो अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है।

समाचार की ऐसी हर सच्चाई के लिए जुड़े रहें — आपकी आवाज़, आपके शहर से।

                        


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK