दुर्ग-भिलाई में जेसीआई ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, इंदिरा मार्केट में हुआ भव्य ध्वजारोहण!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस...


जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष जेसी आलोक रचना अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को भारत वर्ष के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा इंदिरा मार्केट, दुर्ग स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा के समक्ष भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रभारी जेसी विशाल प्रसंशा कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि  इस कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ, CAIT महिला व युवा इकाई, Voice of C.G., नव दृष्टि फाउंडेशन एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स महिला इकाई, दुर्ग के संयुक्त सहयोग से किया गया.

                                

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात उपस्थित सभी व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, जेसीआई एवं लेडी जेसी सदस्यों ने तिरंगे को सलामी दी व सभी को बधाई, शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर नगर निगम दुर्ग के सभापति श्याम शर्मा, पूर्व चैम्बर अध्यक्ष पवन बड़जात्या, अशोक राठी, CAIT के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला, CAIT महिला विंग की अध्यक्षा पायल जैन, इंदिरा मार्किट व्यापारी संघ के मेंटर दिलीप मारोटी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया.

मेंटर जेसी अनिल-नीति बल्लेवार ने उपस्थित जनसमूह से “स्वदेशी अपनाएँ, राष्ट्र को आगे बढ़ाएँ” का आह्वान किया. आईपीपी जेसी योगेश पद्मा राठी  ने कहा कि “आज राष्ट्र की प्रगति में सरकार के साथ-साथ आम जन का भी उतना ही महत्वपूर्ण योगदान है। भारत अब विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है.

छ.ग. चेंबर ऑफ कॉमर्स महिला इकाई की अध्यक्षा पायल जैन ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी । 

इस मौके पर जेसीआई दुर्ग-भिलाई के पूर्व अध्यक्षगण— जेसी रजनीश जायसवाल, जेसी राजेश सांखला, जेसी सुरेंद्र खेतान, जेसी चंद्रप्रकाश गजवानी, जेसी प्रणय माहेश्वरी, अध्यक्ष आलोक रचना अग्रवाल, मेंटर अनिल बल्लेवार, पीडी- विशाल कटारिया तथा सदस्य जेसी संतोष कुमार, जेसी हिमांशु देवांगन, जेसी आदित्य राठी, जेसी विवेक सांघवी, जेसी तोरन अटल, जेसी नितेश केडिया, जेसी गोपाल चांडक जेसी अनिल अरोरा, जेसी पंकज अग्रवाल, नीति बल्लेवार, मोनिका खेतान, अपेक्षा केडिया, खुशबू सांघवी, गुंजा पिंचा, रानू कुमार, रेशु जैन, अंजू अरोरा, कल्पना देवांगन आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन

कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान देने वाले प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी विशाल कटारिया तथा मेंटर जेसी अनिल-नीति बल्लेवार का हार्दिक अभिनंदन किया गया।अंत में मेंटर जेसी अनिल बल्लेवार ने सभी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, अतिथियों और जेसीआई सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि — “हम सब मिलकर राष्ट्र की आर्थिक और सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगे।

जय हिंद! वंदे मातरम्!


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK