भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तिरंगा फहराने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। छग, कांकेर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर युवक की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
यह दर्दनाक मामला परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनागुंडा का है। 25 वर्षीय मनेश नुरूटी ने 15 अगस्त को गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ स्कूल परिसर में बने नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराया था। यही उसकी सबसे बड़ी 'गलती' बन गई।
अगले ही दिन यानी 16 अगस्त को नक्सलियों ने जनअदालत लगाई। वहां उसे पुलिस का मुखबिर बताकर मौत की सजा सुनाई गई और गला घोंटकर मार डाला। 17 अगस्त को गांव में नक्सलियों ने बैनर लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली और हत्या का कारण पुलिस को सूचना देना बताया।
SP आई के एलिसेला ने पुष्टि की कि मनेश नुरेटी की हत्या तिरंगा फहराने और मुखबिरी के शक में की गई है। स्कूल परिसर में तिरंगा फहराते मनेश का वीडियो भी सामने आया है।
गौरतलब है कि 16 अप्रैल 2024 को बिनागुंडा में हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें खूंखार नेता शंकर राव भी शामिल था। इसके बाद नक्सल गतिविधियां कुछ समय के लिए रुकी थीं, लेकिन अब फिर से डरावनी वापसी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी तरह, दो महीने पहले बीजापुर जिले में भी नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की थी। इनमें एक सरेंडर नक्सली भी शामिल था। हाल ही में पेरमपल्ली गांव में एक और युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई। शव गांव के बाहर फेंका गया था।
पिछले 25 सालों में बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने 1820 से ज्यादा लोगों की हत्या की है। सबसे ज्यादा घटनाएं बीजापुर जिले में दर्ज हुई हैं।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




