भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में दिल दहला देने वाली वारदात, मजदूरी के मामूली विवाद ने ली जान
दुर्ग जिले के चंगोरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लेबर क्वार्टर में हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। ईंट भट्ठा के पास रहने वाले किशन साहू पर उसी के जानकार मजदूरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही अंजोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच में तीन लोगों को इस हत्या में शामिल पाया गया। पुलिस ने किशन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दुर्ग पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
पहचान में आए तीन हत्यारे, सभी गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि किशन की हत्या में जिन तीन लोगों का हाथ है उनके नाम हैं: काशी चौहान, धन साय साहू और लकेश यादव।तीनों आरोपी उसी लेबर क्वार्टर में रहते थे और किशन के साथ ही मजदूरी करते थे।
बताया जा रहा है कि सभी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। किसी मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मिलकर किशन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।
गांव में पसरा मातम, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अंजोरा चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरा सच सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
इस बीच, मृतक किशन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठा है परिवार
परिवारजन ने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द चार्जशीट तैयार कर अदालत में पेश किया जाएगा, ताकि दोषियों को सजा मिल सके।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




