महादेव सट्टा ऐप केस: कोर्ट में सरेंडर करेंगे सौरभ चंद्राकर -रवि, बोले– गैर-जमानती वारंट हटाइए, खुद हाज़िर होंगे! कोर्ट से मांगी 3 महीने की मोहलत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर की स्पेशल कोर्ट में शनिवार को बड़ी सुनवाई, जब महादेव सट्टा ऐप केस में आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की ओर से खुद कोर्ट में सरेंडर करने की पेशकश की गई।

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने कोर्ट में अर्जी लगाई है कि उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को रद्द कर दिया जाए। साथ ही उन्होंने 3 महीने की मोहलत मांगी है ताकि वे खुद कोर्ट में पेश हो सकें।

हमें समय दीजिए, हम कोर्ट में हाज़िर हो जाएंगे", यह बात उनके वकील ने स्पेशल कोर्ट के सामने रखी।


महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ और रवि की कोर्ट में सरेंडर की तैयारी - Raipur Court Hearing

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेकिन ईडी इस पर राज़ी नहीं है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी समन मिलने के बावजूद पूछताछ से दूरी बनाई थी। यही कारण है कि कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

इससे पहले हाईकोर्ट में भी दोनों की याचिका खारिज हो चुकी है। रवि उप्पल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है, लेकिन वहां मामला अभी लंबित है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से फिर से यही मांग रखी गई कि अगर आरोपी बिना किसी शर्त के खुद पेश होते हैं, तभी वारंट रद्द करने पर विचार किया जा सकता है| 

विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार


विज्ञापन

पिछली सुनवाई में ईडी ने खुद बिना शर्त सरेंडर का ऑफर दिया था, लेकिन आरोपियों के वकील ने तब यह कहकर इनकार कर दिया था कि "ईडी उन्हें फंसाने की साज़िश कर रही है।"

फिलहाल कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है, जो 3 नवंबर को सुनाया जाएगा।

🔹 घटना की जानकारी मिलते ही इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।
🔹 स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर खासा उत्साह है कि क्या वाकई आरोपी कोर्ट में पेश होंगे या फिर मामला और उलझेगा।

📢 आपकी क्या राय है इस हाई-प्रोफाइल केस पर? ऐसी ही लोकल खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ|


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK