भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रक्षाबंधन की सुबह मातम में बदली, विवाहिता ने लगाई छलांग!
छग , आरंग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रक्षाबंधन के दिन एक शादीशुदा महिला ने महानदी पुल से छलांग लगा दी। महिला पर्व मनाने मायके आई थी, लेकिन सुबह ऐसा कदम उठा लिया कि पूरा गांव स्तब्ध है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जल्द ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।पुल पर मिली स्कूटी, रेलिंग में बंधा दुपट्टा
घटना सोमवार सुबह की है। जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची। नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी और रेलिंग में बंधा दुपट्टा मिला।
पुलिस ने बताया कि स्कूटी और दुपट्टे के आधार पर महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी (उम्र 27 वर्ष) के रूप में की गई है।
रक्षाबंधन मनाने मायके आई थी स्वाति
स्वाति त्रिवेदी रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके ग्राम पारागांव आई थी। उसकी शादी दो साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। दोनों का ढाई महीने का एक बच्चा भी है।
किसी ने नहीं देखा महिला को कूदते हुए, लेकिन आशंका गहरी
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि किसी भी चश्मदीद ने महिला को पुल से कूदते नहीं देखा है। फिर भी, स्कूटी और दुपट्टा मिलने के बाद आशंका गहराई है कि महिला ने नदी में छलांग लगाई है।फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम महिला की तलाश में जुटी है/
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे
जैसे ही ये खबर फैली, परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। रोते-बिलखते परिजनों की हालत देखकर स्थानीय लोग भी भावुक हो उठे।इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




