भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ये तो वाकई चौंकाने वाला मामला है... एक मास्टर जी दो-दो सरकारी स्कूलों में नौकरी कर रहे हैं — वो भी दो अलग-अलग राज्यों में!
छत्तीसगढ़, सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड का है, जहां बिहारपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान विषय के व्याख्याता राजेश कुमार वैश्य का नाम सामने आया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि राजेश कुमार वैश्य सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम मकरोहर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी पदस्थ हैं।

मतलब साफ है — एक मास्टर जी, दो स्कूल, दो राज्य — और दोनों जगह हाजिरी भी पक्की!
जैसे ही मामला उजागर हुआ, जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार वैश्य ग्राम मकरोहर, मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के बिहारपुर तहसील से भी निवास प्रमाण पत्र बना लिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकरोहर मध्यप्रदेश का आखिरी गांव है और बिहारपुर से लगा हुआ है। गांव के लोग अक्सर अपनी जरूरतों के लिए बिहारपुर आते-जाते रहते हैं। इसी लोकल कनेक्शन का फायदा उठाकर राजेश वैश्य ने दोनों राज्यों में अपनी पकड़ बना ली।
वे नवंबर 2022 से बिहारपुर स्थित स्कूल में बिना जानकारी दिए पढ़ा रहे हैं, जबकि पहले से ही मकरोहर के सरकारी स्कूल में पदस्थ हैं।
विज्ञापन
दोनों स्कूलों का समय भी बड़ी चालाकी से सेट है।
-
मकरोहर स्कूल सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक चलता है।
-
बिहारपुर का स्कूल दो पालियों में चलता है, जिसकी पहली पाली सुबह 8 से 11:45 बजे तक होती है।
विज्ञापन
यही टाइमिंग मास्टर जी के दोहरे रोल का राज खोलती है।
ग्रामीणों ने बताया कि राजेश वैश्य सुबह 8 बजे बिहारपुर स्कूल में हाजिरी लगाते हैं और फिर दोपहर में मकरोहर स्कूल पहुंचकर वहां भी उपस्थिति दर्ज कर लेते हैं।
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराज़गी है कि शिक्षक इतना बड़ा धोखा कर रहा है और स्कूल प्रशासन मौन है।स्थानीय होने के कारण प्राचार्य और अन्य स्टाफ चुप रहते हैं,” – ऐसा इलाके के कुछ लोगों का कहना है।अब जब मामला खुल गया है, तो सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
👉 अगर आप चाहते हैं कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आए, तो इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और जुड़े रहें हमारे साथ, अपनी ज़मीन की सच्ची खबरों के लिए।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



