भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 1 नवंबर को इतिहास रचने को तैयार है छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा
(छग) नवा रायपुर में बन रही नई विधानसभा अब अपने अंतिम चरण में है। 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दिन-रात एक करके करीब एक हजार मजदूर इसे तय समय पर पूरा करने में जुटे हैं।इस भव्य भवन की पहली झलक अब सामने आई है, और यह वाकई राज्य की नई पहचान बनने जा रही है।
कैसे चल रहा काम?
PWD का अमला विधानसभा परिसर में ही डेरा डाले हुए है। ईएनसी तक दिन में चार बार मौके पर निरीक्षण कर रहे हैं।सेंट्रल हॉल, जहां विधायक बैठेंगे, अब अपने अंतिम स्वरूप में है। सेंट्रल AC का काम पूरा होते ही फॉल सीलिंग शुरू होगी। सितंबर तक इंटीरियर भी तैयार हो जाएगा।
सीटिंग अरेंजमेंट पर नज़र डालें तो:
– हॉल में 200 सीटें होंगी, लेकिन फिलहाल 45 सोफे ही लगेंगे, जिन पर दो विधायक बैठ सकेंगे।
– 24 मंत्रियों के लिए कमरे बनाए गए हैं, लेकिन अभी सिर्फ 14 चालू होंगे। बाकी 10 कमरों का उपयोग विधानसभा अध्यक्ष तय करेंगे।
रजत जयंती पर उद्घाटन का प्लान
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है।1 नवंबर को प्रदेश की रजत जयंती के मौके पर विशेष सत्र बुलाया जाएगा और नई विधानसभा का उद्घाटन होगा।
क्या है इस विधानसभा की खासियत?
विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के ऑफिस में चार-चार अफसरों के बैठने की जगह और मीटिंग हॉल बने हैं।
डिप्टी CM के ऑफिस में स्टाफ और अतिथि कक्ष अलग-अलग बनाए गए हैं।
दर्शकों के लिए 200 सीटों की दीर्घा तैयार की गई है।
मीडिया के लिए 50 सीटों की अलग दीर्घा जिसमें 6 फीट का ग्लास लगा है।
नीचे म्यूजियम और पास में 1000 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम तैयार हो रहा है।
8-8 बेड वाले आयुर्वेदिक, एलोपैथिक और होम्योपैथिक हॉस्पिटल भी बन रहे हैं।
विस सचिवालय की बिल्डिंग का 90% काम पूरा, 700 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था।
6 महीने में पूरा हुआ 1 साल का काम
324 करोड़ रुपए की लागत से 5 लाख स्क्वॉयर फीट में बन रही विधानसभा का शिलान्यास 2020 में हुआ था।टेंडर के मुताबिक इसे 20 सितंबर 2025 तक बनना था, लेकिन कांग्रेस शासन में काम की रफ्तार धीमी रही।2024 तक सिर्फ 60% काम हुआ था, फिर डॉ. रमन सिंह ने ठाना – रजत जयंती पर नई विधानसभा में प्रवेश होगा।अब महज़ 6 महीने में पूरा किया जा रहा है सालभर का काम।
सौर रोशनी, बिजली बचत और धान की थीम
विधानसभा का डिज़ाइन इस तरह किया गया है कि अंदर सौर रोशनी बनी रहे।
सेंट्रल हॉल में धान की बालियों की थीम पर इंटीरियर किया जा रहा है – जो छत्तीसगढ़ की असली पहचान को दर्शाता है।तीनों बिल्डिंगों में स्मार्ट AC सिस्टम होगा जिससे बिजली की बचत होगी।
स्थानीय लोगों में भी उत्साह
विधानसभा की भव्यता और समय पर निर्माण को लेकर नवा रायपुर के लोगों में गर्व और उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



