भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना: बेटे के सामने माँ को जिंदा जलाया
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में एक ऐसी घटना ने सबको झकझोर दिया, जहाँ दहेज की लालच में एक पति ने अपनी पत्नी को बेटे के सामने जिंदा जला दिया। 21 अगस्त को हुई इस वारदात का वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है।
35 लाख की मांग, मारपीट और क्रूरता
बहन ने बचाने की कोशिश की, उसे भी पीटा
निक्की की बड़ी बहन कंचन ने बताया कि जब वह अपनी बहन को बचाने गई, तो विपिन ने उसके साथ भी मारपीट की। कंचन ने कहा, “विपिन ने मेरे गले पर मुक्के मारे, मैं बेहोश हो गई। इसके बाद उसने निक्की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।” घटना का वीडियो बनाते समय कंचन को भी धमकाया गया। वीडियो में निक्की छटपटाते हुए सीढ़ियों से भागती दिख रही है।
पड़ोसियों ने बुझाई आग, लेकिन नहीं बची जान
निक्की की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े आए। उन्होंने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे फोर्टिस अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन 22 अगस्त को निक्की की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दृश्य देखकर उनकी रुंह कांप गयी |
बेटे की मार्मिक बात: “पापा ने मम्मी को जलाया
निक्की के छोटे बेटे ने रोते हुए बताया, “पापा ने मम्मी पर कुछ छिड़का और लाइटर से आग लगा दी।” बच्चे की यह बात सुनकर हर कोई सन्न रह गया। निक्की के दो बेटे इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई: पति गिरफ्तार, सास-ससुर फरार
निक्की की बहन की शिकायत पर पुलिस ने पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। ADCP सुधीर कुमार ने बताया कि विपिन को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
👉 अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
न्याय के लिए धरना, लोगों में गुस्सा
शनिवार को कासना कोतवाली के बाहर निक्की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने धरना दिया। उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था, “हमारी बहन को इंसाफ दो।” लोगों का कहना था, “आज यह हमारी बहन के साथ हुआ, कल किसी और की बारी हो सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




