राहुल गांधी की यात्रा के दौरान बवाल: PM को गाली देने पर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, चले लाठी-डंडे, आरोपी गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पटना की सड़कों पर शुक्रवार को सियासत ने हिंसक रूप ले लिया। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए और नारे लगाने लगे।

देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

                                    पटना: राहुल गांधी की यात्रा में बवाल, पीएम को गाली देने पर भिड़े कार्यकर्ता – Political Clash News

 स्थानीय लोगों में इस बवाल को लेकर भारी डर और नाराजगी है। पुलिस को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

बवाल बढ़ने पर पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। करीब 30 मिनट के बाद पुलिस ने उन्हें भी सड़क से हटाकर ट्रैफिक सामान्य कराया।

इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्रीय गृह मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की यात्रा में पीएम की माताजी के लिए अपशब्द कहकर कांग्रेस ने घृणित कार्य किया है। इस तरह की राजनीति से सार्वजनिक जीवन का स्तर नहीं उठेगा।उन्होंने याद दिलाया कि ये पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे हों।

राहुल गांधी ने X (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी – "सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक नहीं सकते। हम संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घटना को “अत्यंत अशोभनीय” बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।इस पूरे मामले में दरभंगा पुलिस ने देर रात सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव निवासी मो. रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से पिकअप ड्राइवर है।

दरभंगा SDPO शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन


इस राजनीतिक तनाव और हिंसा पर आपकी क्या राय है? स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK