भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पीरियड्स रोकने की दवा बन गई जानलेवा, 18 साल की छात्रा की दर्दनाक मौत
दिल्ली में एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।18 वर्षीय लड़की ने सिर्फ पूजा में शामिल होने के लिए पीरियड्स रोकने वाली हार्मोनल दवा खाई, जिससे उसकी जान चली गई।डॉक्टर ने समय रहते भर्ती करने की सलाह दी, लेकिन परिजनों की लापरवाही ने जिंदगी छीन ली।
दवा के बाद घुटनों और जांघ में उठा असहनीय दर्द
लड़की पूजा में भाग लेना चाहती थी, इसलिए उसने पीरियड्स को 3 दिन तक रोकने के लिए हार्मोनल गोली ली।कुछ ही घंटों बाद उसके घुटने और जांघ में तेज़ दर्द शुरू हो गया।
परिजन उसे लेकर पास के क्लिनिक पहुंचे।डॉक्टरों ने बताया कि उसे DVT (डीप वेन थ्रोम्बोसिस) हो गया है, जिसमें जांघ से नाभि तक खून का बड़ा थक्का जम चुका था।
डॉक्टर ने कहा- तुरंत भर्ती करें, लेकिन नहीं माने परिजन
डॉ. विवेकानंद ने तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करने की सलाह दी।लेकिन परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।रात में छात्रा की हालत बिगड़ने लगी, वह सांस नहीं ले पा रही थी।अगली सुबह उसकी मौत हो गई।
क्या होता है DVT और कैसे बनता है खून का थक्का?
DVT यानी Deep Vein Thrombosis, वह स्थिति होती है जिसमें शरीर की गहरी नसों में खून का थक्का जम जाता है।यह आमतौर पर पैरों में होता है, लेकिन अगर यह फेफड़ों तक पहुंच जाए, तो Pulmonary Embolism का खतरा बढ़ जाता है।
DVT के लक्षण –
जांघ या पिंडली में सूजन और दर्द
त्वचा का गर्म महसूस होना
छाती में अचानक दर्द
सांस फूलना या चक्कर आना
किन परिस्थितियों में बढ़ जाता है DVT का खतरा?
पहली बार हार्मोनल दवाइयां लेने पर
मोटापा, धूम्रपान, लंबे समय तक बेड रेस्ट
गर्भावस्था और डिलीवरी के बाद
परिवार में थ्रोम्बोसिस का इतिहास होना
क्या पीरियड्स रोकने की गोलियां सुरक्षित हैं?
पीरियड्स को रोकने या कंट्रोल करने के लिए हार्मोनल दवाइयों का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करें।बिना डॉक्टरी सलाह के ली गई दवा खून का थक्का बना सकती है, जिससे स्थिति जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं में जागरूकता जरूरी है
आज की घटना एक गहरी सीख है।स्वस्थ शरीर के लिए डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें।
खबर को शेयर करें ताकि और लड़कियों की जान बचाई जा सके।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




