🔴 “राधे-राधे” बोलने पर मासूम को सजा – परिजनों का गुस्सा फूटा, स्कूल में हंगामा
नंदिनी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। ग्राम बागडूमर के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी की एक बच्ची को सिर्फ 'राधे-राधे' कहने पर प्रिंसिपल ने बेरहमी से सजा दी।
घटना ने पूरे गांव को हिला दिया है।
पीड़ित गर्वित यादव, उम्र साढ़े तीन साल, गांव के ही प्रवीण यादव की बेटी है। बुधवार को स्कूल में उसने मासूमियत से “राधे-राधे” कहकर अभिवादन किया, लेकिन इसी बात पर स्कूल की महिला प्रिंसिपल इला ईवन कोलविन ने बच्ची की दोनों कलाई पर डंडे से मारा। यही नहीं, उसके मुंह पर टेप भी चिपका दिया गया।
घटना की जानकारी तब सामने आई जब बच्ची दोपहर में स्कूल से लौटकर डरी-सहमी हालत में अपने घर पहुंची और मां-पिता को सब बताया।
🧒🏻 “मेरी बेटी की कलाई पर निशान पड़ गए हैं” – पिता का आरोप
बच्ची के पिता का कहना है कि प्रिंसिपल ने जानबूझकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यह केवल शारीरिक नहीं, मानसिक अत्याचार भी है।
गांव में मचा बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
गुरुवार को जब यह बात फैली, तो गांव में गुस्से का माहौल बन गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर जबरदस्त नाराज़गी देखी गई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस तैनात करनी पड़ी और स्कूल को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
🛑 प्रिंसिपल गिरफ्तार, जेल भेजा गया
नंदिनी नगर पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल इला ईवन कोलविन के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 299 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
🔸 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे
🔸 इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है
📢 अगर आप भी चाहते हैं कि बच्चों के साथ स्कूलों में ऐसा व्यवहार न हो, तो इस खबर को ज़रूर साझा करें। ऐसे मामलों पर चुप रहना गलत को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




