भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पूर्व विधायक के भाई की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई और ग्राम सचिव जयपाल सिंह सिदार की हत्या कर दी गई।
जयपाल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और लाश को जंगल में फेंक दिया गया। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। हत्या की साजिश जेल में बंद आरोपी शिव साहू ने रची थी, जिसे अपनी पत्नी और जयपाल के रिश्ते पर शक था।
पत्नी से रिश्ते के शक में रची गई साजिश
शिव साहू, जो पहले से एक हत्या केस में जेल में बंद है, उसे अपनी पत्नी के जयपाल सिंह से अवैध संबंध होने का शक था। उसकी पत्नी पाकरगांव में रोजगार सहायिका है। इसी रंजिश के चलते शिव ने 1 लाख की सुपारी देकर जयपाल को मरवाने की साजिश रची।

ऐसे दी गई हत्या की सुपारी
करीब छह महीने पहले जब शिव पैरोल पर बाहर आया, तो उसने शुभम गुप्ता से जयपाल को मारने की बात की। 1 लाख की सुपारी तय हुई और 10 हजार एडवांस में दिए गए। 7 जुलाई को शुभम ने अपने दो साथियों – कमलेश यादव और मदन गोपाल के साथ मिलकर हत्या कर दी।
चलती कार में गला घोंटा, जंगल में फेंकी लाश
7 जुलाई की सुबह जयपाल ने अपने बच्चे को स्कूल छोड़ा। उसी दौरान शुभम ने उसे फोन कर किसी काम के बहाने कोतबा बुलाया। जयपाल की ही कार में चारों रवाना हुए। शुभम और जयपाल पीछे बैठे थे।जैसे ही कार जशपुर रोड की ओर बढ़ी, शुभम और उसके साथियों ने चलती कार में गमछे से जयपाल का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को लेकर सिसरिंगा घाटी के जंगल में ले गए और वहीं फेंक दिया।
23 दिन बाद जंगल में मिली सड़ी-गली लाश
जयपाल के लापता होने की रिपोर्ट 7 जुलाई को दर्ज की गई थी। 23 दिन बाद, यानी 30 जुलाई को सिसरिंगा घाटी में उसका सड़ा-गला शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
कबूलनामे से टूटा केस का ताला
हत्या के बाद आरोपी जयपाल का मोबाइल बंद कर जंगल में फेंक चुके थे और कार का नंबर प्लेट हटाकर कुछ दिन तक उसी से घूमते रहे। फिर 21 जुलाई को कार लाखा गांव के पास छोड़ दी गई।
पुलिस ने जब गाड़ी बरामद की, तो जांच तेज कर दी गई। 7 जुलाई की कॉल डिटेल्स खंगालने पर शुभम गुप्ता का नाम सामने आया। शक गहराने पर उसे हिरासत में लिया गया। पहले टालमटोल करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।
जेल से सुपारी देने वाला बना मास्टरमाइंड
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि हत्या की साजिश रचने वाला शिव साहू पहले से ही जेल में है। इस पूरे मामले में चार आरोपी हैं, जिनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



