अब रेलवे स्टेशन पर भी लगेगा लगेज का तौल: तय सीमा से ज़्यादा सामान पर देना होगा चार्ज, इस स्टेशन से होगी शुरुआत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अब रेलवे स्टेशन पर भी एयरपोर्ट जैसी सख्ती दिखाई जाएगी। जल्द ही ट्रेन में ले जाने वाले सामान का वजन और साइज जांचा जाएगा। तय सीमा से ज्यादा होने पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क या जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

शुरुआत कुछ बड़े स्टेशनों से होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे पहले ही लगेज नियमों को लेकर दिशा-निर्देश तय कर चुका है। अब उन्हें सख्ती से लागू किया जाएगा।

अब रेलवे स्टेशन पर भी लगेगा लगेज का तौल: तय सीमा से ज़्यादा सामान पर देना होगा चार्ज
प्रयागराज और लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यह सिस्टम लागू होगा। इसमें लखनऊ चारबाग, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, अलीगढ़, गोविंदपुरी और इटावा जैसे स्टेशन शामिल हैं। इन जगहों पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से बैग तौलना होगा।

प्रयागराज डिवीजन के सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर हिमांशु शुक्ला ने कहा कि यात्री तभी प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर पाएंगे जब उनका सामान तय सीमा के भीतर होगा।

 रेलवे के लगेज नियम – सवाल-जवाब में आसान जानकारी:

❓ Q1. ट्रेन में सामान ले जाने के लिए क्या नियम हैं?

✔ सामान पर नाम-पता साफ़ हिंदी या अंग्रेजी में लिखा हो
✔ पैकिंग अच्छी हो, वरना फॉरवार्डिंग नोट देना होगा
✔ ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पहले लगेज ऑफिस में जमा करें
✔ सीट बुकिंग के साथ सामान की बुकिंग कर सकते हैं



Q2. कितना सामान फ्री ले जा सकते हैं?

✔ फ्री अलाउंस क्लास के अनुसार अलग होता है
✔ बच्चों को आधा अलाउंस (अधिकतम 50 किलो)
✔ फ्री सीमा से ज्यादा पर 1.5 गुना रेट
✔ बिना बुकिंग के पकड़े जाने पर 6 गुना रेट और कम से कम ₹50 चार्ज

❓ Q3. बड़ा और भारी सामान?

✔ 100 किलो से ज्यादा या माप 1x1x0.7 मीटर से बड़ा हो तो "बल्की" माना जाएगा
✔ डबल रेट से बल्की चार्ज
✔ ब्रेक वैन में बुकिंग ज़रूरी, न्यूनतम चार्ज ₹30

❓ Q4. कौन-से सामान की बुकिंग नहीं होगी?

✔ बदबूदार, खतरनाक, ज्वलनशील, खाली गैस सिलेंडर, एसिड, मरे जानवर आदि

❓ Q5. पर्सनल लगेज के नियम?

✔ सामान्य ट्रंक का अधिकतम माप: 100x60x25 सेमी
✔ AC 3-टियर व चेयर कार: 55x45x22.5 सेमी
✔ व्यापारिक सामान पर्सनल लगेज में नहीं चलेगा

❓ Q6. ऑक्सीजन सिलेंडर की अनुमति?

✔ मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ सभी क्लास में अनुमति, कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं

विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

Q7. चोरी या नुकसान पर क्या करें?

✔ ट्रेन में चोरी पर FIR फॉर्म भरें, RPF या GRP को दें
✔ नुकसान पर वैल्यू डिक्लेयर और प्रीमियम चार्ज हो तो क्लेम मिलेगा
✔ बिना डिक्लेयर की गई वैल्यू पर ₹100/किलो तक की जिम्मेदारी रेलवे की

❓ Q8. पालतू जानवर कैसे ले जाएं?

✔ कुत्ते को ब्रेक वैन में 30 किलो के हिसाब से, कोच में 60 किलो
✔ AC फर्स्ट क्लास में बाकी यात्रियों की सहमति ज़रूरी
✔ AC स्लीपर, चेयर कार, स्लीपर क्लास में अनुमति नहीं
✔ बिना बुकिंग पाए जाने पर 6 गुना चार्ज, ₹50 न्यूनतम

विज्ञापन

Q9. फ्री अलाउंस से ज्यादा सामान?

✔ 1.5 गुना रेट देकर ले जा सकते हैं
✔ बिना बुकिंग पर 6 गुना रेट, ₹50 से कम नहीं
✔ बड़े सामान को पहले से बुक करना ज़रूरी

❓ Q10. स्कूटर या साइकिल को फ्री ले जा सकते हैं?

✔ नहीं, इन्हें अलग से बुक करना होगा और चार्ज लगेगा

👉 रेलवे की इस नई व्यवस्था से जुड़ी हर जानकारी आपको हमारे पेज पर मिलती रहेगी। ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और खबर को शेयर जरूर करें।


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK