रायपुर में 15 साल की नाबालिग से हैवानियत! 61 साल के पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म ,नाबालिग ने दिया बच्चे को दिया जन्म, आरोपी हिरासत में!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। इस मामले में पुलिस ने 61 साल के एक पड़ोसी को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है।

रायपुर में 15 साल की नाबालिग से हैवानियत!         

घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि बच्चे का जन्म 23 जुलाई को हुआ। पीड़िता नाबालिग है और उसका परिवार मजदूरी करता है। 

परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पड़ोस में रहने वाले 61 साल के संदिग्ध पर रेप का आरोप लगाया गया है। यह व्यक्ति नगर निगम में संविदा कर्मचारी है। पुलिस का कहना है कि DNA जांच और पीड़िता के बयान के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना लगभग एक साल पहले की है। पीड़िता ने गर्भावस्था के दौरान पेट दर्द की शिकायत की थी, लेकिन परिवार को उसकी गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। पुरानी बस्ती पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपके विचार इस मामले में क्या हैं? ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज और प्रशासन को क्या कदम उठाने चाहिए? अपनी राय साझा करें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि इंसाफ की आवाज बुलंद हो!

यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK