एक बार फिर नीले ड्रम ने मचाई सनसनी! छत पर ड्रम में मिली किरायेदार की लाश,नमक डालकर शव को गलाया, परिवार के 5 लोग गायब!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खैरथल-तिजारा में रविवार दोपहर सनसनी फैल गई, जब एक घर की छत से भयानक बदबू आने लगी और नीले ड्रम में युवक की सड़ी-गली लाश मिली।

राजस्थान के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में यह खौफनाक मामला सामने आया है। शव के ऊपर नमक डालकर उसे गलाने की कोशिश की गई थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवादिया नवाजपुर निवासी हंसराम उर्फ सूरज के रूप में हुई है।

                          नीले ड्रम में युवक की लाश: शव पर नमक डालकर गलाया, पत्नी-बच्चे और मकान मालिक का बेटा लापता

छत के कमरे में मिला शव

रविवार दोपहर करीब 3 बजे मकान मालिक राजेश शर्मा की पत्नी मिथलेश ने पुलिस को कॉल किया। घर से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो छत पर बने कमरे में नीले ड्रम के अंदर युवक की लाश मिली। शव को नमक से गलाया जा रहा था। गले पर धारदार हथियार के निशान मिले।

किराए पर रहता था मृतक

डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि हंसराम यहां अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। करीब डेढ़ महीने पहले उसे मकान की छत पर बना कमरा किराए पर दिया गया था। हंसराम किशनगढ़बास क्षेत्र में ईंट-भट्टे पर काम करता था।


मकान मालिक का बेटा और पूरा परिवार लापता

पुलिस जांच में सामने आया कि हंसराम को यह कमरा मकान मालिक राजेश शर्मा के बेटे जितेंद्र ने दिलाया था। जितेंद्र और हंसराम के बीच अक्सर साथ बैठकर शराब पीने की बात सामने आई है।

शनिवार से ही हंसराम की पत्नी सुनीता और तीनों बच्चे लापता हैं। साथ ही, मकान मालिक राजेश शर्मा का बेटा जितेंद्र भी उसी दिन से गायब है। इससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर खौफ का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।




विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

परिवार में बचा सिर्फ पोता और बुजुर्ग महिला

घटना के वक्त घर में राजेश की पत्नी मिथलेश और 14 साल का पोता ही मौजूद थे। मिथलेश ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी की मौत 12 साल पहले हो चुकी है। राजेश शर्मा खुद प्रॉपर्टी का काम करते हैं और हर 2-3 दिन में घर आते हैं।

मिथलेश ने कहा कि शनिवार को जन्माष्टमी के कारण वह बाजार गई थीं। जब लौटीं तो घर में सुनीता और बच्चे नहीं दिखे। जितेंद्र भी रात तक नहीं लौटा। अगली सुबह जब घर से तेज बदबू आई, तब उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर कॉल किया।

विज्ञापन

अब पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन पत्नी-बच्चों और मकान मालिक के बेटे की तलाश अभी भी जारी है।अगर आप भी इस इलाके में रहते हैं और कुछ संदिग्ध देखा है — तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

ऐसी खबरें समाज को झकझोर देती हैं। कृपया सचेत रहें, सुरक्षित रहें और आसपास की गतिविधियों पर नज़र रखें।

जुड़ें रहें हमारे साथ — लोकल खबरों और जमीनी सच्चाई के लिए।


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK