राजनांदगांव में मवेशियों को सड़कों पर छोड़ना पड़ा भारी, 7 लोगों पर FIR दर्ज..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव में अब सड़कों पर मवेशी छोड़ना भारी पड़ने लगा है। पुलिस ने ऐसे 7 मवेशी मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त संदेश दे दिया है।

गुरुवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने अभियान चलाया। नेशनल हाईवे समेत मुख्य सड़कों पर बैठे मवेशियों को हटाया गया। इसके बाद टेक नंबर से उनके मालिकों की पहचान की गई।

सोमनी पुलिस ने 5 और बसंतपुर पुलिस ने 2 मवेशी मालिकों पर धारा 291 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

इस अभियान को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव ने इसे अंजाम दिया।

इस अभियान में पशु चिकित्सा विभाग, गौ रक्षा समिति और गौ सेवक भी शामिल थे। टीम ने जीई रोड और अन्य स्थानों पर मवेशियों के मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

राजनांदगांव में मवेशियों को सड़कों पर छोड़ना पड़ा भारी, 7 लोगों पर FIR दर्ज..

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर मवेशी छोड़कर जनसुरक्षा को खतरे में डालने वाले लोगों में टेडेसरा निवासी दुर्जन साहू और योगेश्वर यादव, अंजोरा निवासी चंद्रकांत साहू, छगन लाल यादव और अस्थिर राम साहू शामिल हैं।

इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 291 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया है।


 

विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस ने मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें। इससे न सिर्फ मवेशियों की सुरक्षा होगी, बल्कि सड़क हादसों और ट्रैफिक में बाधा से भी बचा जा सकेगा।

ऐसी और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए|



यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK