भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ट्रेन में सफर और आंख खुलते ही बड़ा झटका!
(छग) रायपुर की रहने वाली एक महिला यात्री को ट्रेन के सफर में भारी नुकसान उठाना पड़ा। समता एक्सप्रेस में सफर के दौरान उनका लेडिज बैग चोरी हो गया, जिसमें लगभग 9 लाख रुपये के सोने के गहने थे।
बैग में थे सोने के नेकलेस, कड़ा और मंगलसूत्र
पीड़िता अनामिका वर्मा (उम्र 41 वर्ष), MIG-3, सेक्टर-1, शंकर नगर, रायपुर की निवासी हैं। उन्होंने रायपुर जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अनामिका ने बताया कि 16 अगस्त को वह ट्रेन नंबर 12808 समता एक्सप्रेस के कोच S-3, बर्थ नंबर 21 पर हजरत निजामुद्दीन से रायपुर जा रही थीं। नागपुर स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद उन्होंने अपना ब्राउन कलर का लेडिज बैग सिर के नीचे रखकर सो गई थीं।

सुबह नींद खुली तो उड़ गए होश!
जब ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंचने ही वाली थी, यानी लगभग 10-15 मिनट पहले, तब अनामिका की नींद खुली और उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब है। बैग में 75.180 ग्राम का गोल्ड नेकलेस, 45.345 ग्राम का कड़ा और 10 ग्राम का मंगलसूत्र रखा था। इन गहनों की कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है।
किसी को आता-जाता नहीं देखा!
अनामिका ने तुरंत सामने की सीट पर बैठे यात्रियों से पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि वे डोंगरगढ़ से जाग रहे थे, लेकिन किसी को संदिग्ध हालत में नहीं देखा। इससे संदेह जताया जा रहा है कि चोरी की वारदात नागपुर और गोंदिया के बीच हुई हो सकती है।
विज्ञापन
लोगों में घटना को लेकर नाराज़गी
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने भी रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



