भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : साइबर ठगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
दुर्ग जिले के भिलाई सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई में दो बालिग और दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए युवकों में 18 वर्षीय सचिन यादव, जो कुरूद थाना जामुल के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास का रहने वाला है, और 19 वर्षीय राहुल निषाद, निवासी गोपाल नगर कुरूद शामिल हैं। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से सुपेला पुलिस को म्यूल अकाउंट की जानकारी मिली। जांच के दौरान सामने आया कि दुर्ग निवासी नरेश कुपाल पिता कृष्णा कुपाल ने बैंक ऑफ इंडिया सुपेला शाखा में खाता खुलवाया था। उसने अपने आधार, पैन जैसे दस्तावेज जमा कर खाते का सत्यापन कराया।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ — नरेश कुपाल को पहले से जानकारी थी कि उसके खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए होगा। उसके खाते में ₹1,19,098 की साइबर ठगी की राशि जमा की गई थी। उसने यह पैसा निकालकर अवैध रूप से लाभ कमाया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को दबोचा।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 991/25 दर्ज किया गया है। उन पर धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सतर्कता और रणनीति से आरोपियों की घेराबंदी की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुबोध पाण्डेय, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपूत और मिथलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने मिलकर सतर्कता से काम किया और ठगों को पकड़ने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर म्यूल अकाउंट का सहारा लेते हैं, जिसमें दूसरे व्यक्ति के नाम से खाता खुलवाकर उसे ठगी के पैसे के लेन-देन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह प्रक्रिया मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा होती है, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
यदि आप भी किसी ऐसी गतिविधि के बारे में जानते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
समाज को साइबर अपराध मुक्त बनाने के लिए जागरूक बनें और सतर्क रहें।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




