भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के SVTU विश्वविद्यालय में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विश्वविद्यालय परिसर के विश्वेश्वरैया भवन में स्थित कैंटीन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण लगी थी।गैस सिलेंडर से लीक हुई गैस ने लिया आग का रूप।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। थोड़ी ही देर में आग की लपटें उठने लगीं और कैंटीन पूरी तरह धुएं से भर गया। वहां मौजूद कर्मचारी और छात्र तुरंत बाहर भागे।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंचे।
दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे भवन को खाली कराया और सिलेंडरों को बाहर निकलवाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह सिलेंडर लीकेज मानी जा रही है।
घटना के समय क्लासरूम में मौजूद थे 200 से ज्यादा छात्र।
आग लगते समय विश्वेश्वरैया भवन के क्लासरूम में करीब 200 इंजीनियरिंग छात्र मौजूद थे। जैसे ही खबर फैली, विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत छात्रों और स्टाफ को बाहर निकालने के निर्देश दिए। शिक्षक और सुरक्षाकर्मी भी मदद के लिए तुरंत आगे आए।एक महिला कर्मचारी बेहोश हुई, अस्पताल में भर्ती।
कैंटीन में काम कर रही एक महिला कर्मचारी धुएं और घबराहट के कारण बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति अब स्थिर है।
पुलिस ने भवन को सील कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस और प्रशासन ने आग बुझाने के बाद पूरे परिसर की जांच शुरू की है। सिलेंडरों और अन्य उपकरणों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। फिलहाल कैंटीन को बंद कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वस्त किया है।
प्रशासन की ओर से बयान जारी किया गया कि सभी छात्र और कर्मचारी सुरक्षित हैं। साथ ही जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक कैंटीन बंद रहेगी और वैकल्पिक भोजन व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
अगर समय पर सतर्कता नहीं बरती जाती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
मौके पर मौजूद छात्रों ने बताया कि धुएं के कारण कई लोग घबरा गए थे। लेकिन प्रशासन ने तेजी दिखाई और बड़ा हादसा टल गया।
ऐसी ज़मीनी और ज़रूरी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपका एक शेयर दूसरों को सतर्क कर सकता है। खबर को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




