छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज घटना : दुकान में चोरी की नीयत से घुसा युवक लेकिन हो गई मौत – संदिग्ध हालत में मिली लाश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुकान में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ट्रेडर्स दुकान के भीतर सीढ़ी के पास एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में पड़ी मिली। यह घटना जरेली मुख्यमार्ग पर स्थित एक दुकान की है, जहां सुबह शटर खुलते ही दिल दहला देने वाला नज़ारा सामने आया।

                                   तखतपुर की दुकान में युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने की घटना – पुलिस जांच में जुटी

सुबह दुकान खोली तो दिखा शव, मालिक के उड़े होश

जैसे ही दुकान के मालिक ने सुबह शटर खोला, तो अंदर सीढ़ी के पास युवक की लाश देखकर उनके होश उड़ गए। बिना देर किए उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर जांच में जुटी

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही क्षेत्र को घेर लिया और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अर्जुन पात्रे के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कई थ्योरी सामने आ रही हैं, जिससे जांच का दायरा और बढ़ गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

 चोरी की कोशिश में घुसपैठ की आशंका

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक संभवतः बीती रात दुकान में टीन फाड़कर चोरी के इरादे से दाखिल हुआ होगा, और किसी वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK