भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर में मौत से खेलने वाले बहादुर अफसर को मिलेगा शौर्य चक्र!
छग, 92 नक्सलियों को मौत के घाट उतारने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज टीआई लक्ष्मण केंवट को अब उनकी बहादुरी का सबसे बड़ा इनाम मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगी।2007 में हुई भर्ती, 2012 में मिला बस्तर का नक्सल प्रभावित इलाका
लक्ष्मण केंवट ने बताया कि साल 2007 में पुलिस सेवा में भर्ती होने के बाद, 2012 में उन्हें बस्तर के अति संवेदनशील बीजापुर जिले में पोस्टिंग मिली। उस समय इलाके में नक्सलियों का गहरा खौफ था।
‘नौकरी छोड़ूं या मौत से लड़ूं’ — मन में उठा सवाल
बस्तर की ज़मीनी हकीकत देखकर दिल दहल गया। तब दो ही रास्ते थे — या तो डरकर नौकरी छोड़ दूं, या फिर बहादुरी से नक्सलियों का सामना करूं। लेकिन जब सोचा कि अगर सब डरकर भागेंगे तो बस्तर के लोगों की रक्षा कौन करेगा? उसी दिन तय किया कि पीछे नहीं हटूंगा।
पहला एनकाउंटर और फिर कभी पीछे नहीं देखा
23 मार्च 2014 को लक्ष्मण ने अपना पहला नक्सली एनकाउंटर किया। इस सफलता पर उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी मिला। उसके बाद से आज तक वे 36 से ज्यादा ऑपरेशनों का हिस्सा बन चुके हैं और 92 नक्सलियों का सफाया कर चुके हैं।
बुलेट पर लिखते हैं हर एनकाउंटर का आंकड़ा
हर ऑपरेशन के बाद लक्ष्मण केंवट अपनी बाइक पर मारे गए नक्सलियों की संख्या अपडेट कराते हैं। उनकी बुलेट पर अब तक लिखा है — "अब तक 83..."। उन्होंने कहा कि 92 इतनी जल्दी पूरा हो गया कि अब तक अपडेट नहीं कर पाया हूं।
सबसे बड़ा ऑपरेशन, जब 29 नक्सली एक साथ मारे गए
16 अप्रैल 2023 को कलपर की पहाड़ी में लक्ष्मण केंवट ने 187 जवानों की टीम का नेतृत्व किया। इस मिशन में 29 नक्सलियों को घेरकर मार गिराया गया। इस सफलता के बाद बस्तर में पुलिस का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
नक्सल विरोधी मिशन में लगातार मिल रही सफलता
इसके बाद हुए मानपुर ऑपरेशन में भी उन्होंनेनक्सल विरोधी मिशन में लगातार मिल रही सफलता नेतृत्व किया, जिसमें दो बड़े नक्सली—विजय रेड्डी और लोकेश सलाम—को ढेर किया गया। अब लक्ष्मण अपने लक्ष्य से सिर्फ 8 नक्सलियों की दूरी पर हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




