विज्ञापन

वोट बचाओ मार्च में बवाल: राहुल-प्रियंका-अखिलेश हिरासत में, महिला सांसद बेहोश; दिल्ली पुलिस बोली- नहीं ली थी अनुमति..



भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली की सड़कों पर सोमवार को एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। संसद से चुनाव आयोग तक निकाले गए 'वोट बचाओ' मार्च में उस वक्त हलचल मच गई जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए नेता, पुलिस स्टेशन में रखा गया 2 घंटे
300 से ज्यादा विपक्षी सांसदों ने वोटर वेरिफिकेशन और कथित वोट चोरी के खिलाफ जबरदस्त मार्च निकाला। लेकिन जैसे ही मार्च चुनाव आयोग की ओर बढ़ा, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। राहुल, प्रियंका, अखिलेश सहित कई नेताओं को संसद मार्ग थाने ले जाया गया। करीब दो घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

वोट बचाओ मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और महिला सांसदों की तबीयत बिगड़ने की तस्वीर

राहुल बोले- ये संविधान की लड़ाई है, प्रियंका ने कहा- डरी हुई है सरकार
हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, “यह संविधान बचाने की लड़ाई है। हमें साफ और पारदर्शी वोटर लिस्ट चाहिए।” प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “यह सरकार डरी हुई है और कायर है।”

अखिलेश ने बैरिकेड फांदने की कोशिश की, सांसद ज़मीन पर बैठ गए
अखिलेश यादव ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। जब उन्हें रोका गया, तो बाकी सांसदों के साथ ज़मीन पर बैठ गए। "वोट चोर गद्दी छोड़" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

 


TMC सांसदों की तबीयत बिगड़ी, बेहोश हुईं
प्रदर्शन के दौरान TMC की मिताली बाग और महुआ मोइत्रा की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने तुरंत मदद की।

दिल्ली पुलिस का बयान- नहीं ली गई थी मार्च की अनुमति
दिल्ली पुलिस ने साफ किया कि इंडिया ब्लॉक ने इस मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली थी। इसी वजह से संसद के मकर द्वार से निकले मार्च को परिवहन भवन के पास रोकना पड़ा।

राहुल का आरोप- चुनाव आयोग ने BJP के साथ मिलकर चुनाव चुराया
7 अगस्त को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोटर लिस्ट पर 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में चुनावों में गड़बड़ी हुई है।

हमने वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया है, जो कई राज्यों में अपनाया गया,” – राहुल गांधी

चुनाव आयोग का जवाब- अगर सच है तो हलफनामे पर साइन करें
चुनाव आयोग ने राहुल से कहा है कि अगर उन्हें अपने आरोपों पर भरोसा है तो वे शपथपत्र पर दस्तखत करें। नहीं तो देश से माफी मांगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

 कर्नाटक चुनाव अधिकारी ने राहुल को भेजा नोटिस
10 अगस्त को कर्नाटक के CEO ने राहुल को नोटिस भेजा और सबूत मांगे। आरोप था कि महादेवपुरा सीट पर एक लाख से ज्यादा वोट चोरी हुए और एक महिला ने दो बार वोट डाला।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK