भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरबा आयोजन पर वक्फ बोर्ड की बड़ी अपील
नवरात्रि पर्व को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम समाज के युवाओं से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि हिंदू समाज का पवित्र पर्व है, जिसमें मां जगदंबा की आराधना और गरबा जैसे धार्मिक आयोजन होते हैं।
गरबा सिर्फ नृत्य नहीं, आस्था का प्रतीक
डॉ. राज ने स्पष्ट किया कि गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देवी दुर्गा की आराधना में किया जाने वाला लोकनृत्य है। यह जीवन के चक्र और शक्ति की आराधना का प्रतीक है। ऐसे में यदि मुस्लिम समाज मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखता तो उन्हें गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए।
अनुमति लेकर हो सकती है सहभागिता
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन परंपरा और वेशभूषा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर कार्यक्रम में शामिल होना चाहें, तो इसमें आपत्ति नहीं होगी। लेकिन गलत नीयत से प्रवेश कर उपद्रव करना हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाता है और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकता है।
शांति और भाईचारे पर जोर
डॉ. सलीम राज ने सभी मुस्लिम युवाओं से अपील की कि वे ऐसे पवित्र धार्मिक आयोजनों से दूरी बनाकर प्रदेश की गंगा-जमुनी तहज़ीब का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि इस्लाम शांति का प्रतीक है और हमें हर हाल में छत्तीसगढ़ की अमन-चैन और भाईचारे को बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




