नवरात्रि पर डोंगरगढ़ में भगदड़ रोकने जिगजैग व्यवस्था, 10 ट्रेनें रुकेंगी, कई माता मंदिरों में नहीं जलेंगे घी के दीपक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं। 22 सितंबर से मां दुर्गा के नौ दिनी पर्व की शुरुआत होगी। बस्तर की मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी, बिलासपुर और रायपुर की महामाया मंदिर सहित प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ने वाला है।

डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मंदिर में इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। भीड़ के दौरान भगदड़ की स्थिति न बने, इसके लिए जिगजैग रास्ता बनाया गया है, जिससे भक्त सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें। वहीं, ज्योत जलाने के लिए विदेशी भक्तों ने भी बुकिंग कर ली है।

शारदीय नवरात्रि 2025 डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मंदिर भीड़ व्यवस्था और ट्रेन स्टॉपेज

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर विशेष स्टॉपेज दिया गया है। जिससे नवरात्रि में दूर-दराज़ से आने वाले भक्तों को यात्रा में दिक्कत न हो।

इस बार भी कई माता मंदिरों में घी के दीपक नहीं जलाए जाएंगे। अलग-अलग शक्तिपीठों की परंपरा और मान्यताओं के अनुसार व्यवस्था की गई है। वहीं मंदिरों में लाइव दर्शन, श्रद्धालुओं के ठहरने और अन्य सुविधाओं का इंतजाम पूरा कर लिया गया है।

विशेष आरती के साथ मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रदेश भर के भक्त बड़ी आस्था और विश्वास के साथ मां के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना करेंगे।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J