भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लालच बना जेल जाने की वजह! किराए पर दिए बैंक अकाउंट, भिलाई में तीन गिरफ्तार
भिलाई में साइबर ठगों के लिए रास्ता खोलने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन युवाओं ने कुछ पैसों के लालच में अपने बैंक अकाउंट ठगों को किराए पर दे दिए थे।
पहली नज़र में ट्रांजेक्शन की रकम भले ही कम लगे, लेकिन यही खाते साइबर ठगी के बड़े जाल का हिस्सा बनते हैं।
6.33 लाख की ठगी, सिर्फ खातों के दम पर!
सुपेला पुलिस को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध में हो रहा है।
जांच में सामने आया कि एलआईजी जवाहर नगर निवासी अमनदीप सिंह (19) ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाता खोलकर उसे ठगों को किराए पर दे दिया था।
इस खाते में सिर्फ एक दिन, 5 अप्रैल 2024 को ही 4 लाख 36 हजार 200 रुपए की ठगी की रकम डाली गई थी। बदले में अमनदीप को कमीशन मिलता था।
कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी और चिंगरीपारा से भी जुड़े हैं तार
दूसरा आरोपी गनेश्वर दास मानिकपुरी (25), निवासी कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, ने बैंक ऑफ इंडिया (सुपेला शाखा) का खाता साइबर ठगों को सौंप दिया।इस खाते से जुलाई से दिसंबर 2024 के बीच कुल 99,794 रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ।
तीसरा आरोपी विवेक अवचट (24), निवासी चिंगरीपारा, ने भी बैंक ऑफ इंडिया का खाता ठगों को इस्तेमाल करने दिया। उसके खाते में 98 हजार रुपए की ठगी की रकम डाली गई।
जांच जारी – और भी खुल सकते हैं राज
पुलिस को शक है कि इन खातों से और भी बड़ी रकम की ठगी हुई है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में साइबर गैंग के और चेहरे सामने आ सकते हैं।
ये खाते सिर्फ ठगों के लिए जरिया नहीं, बल्कि उनके लिए सेफ ज़ोन बन जाते हैं।
किराए पर खाता देना भी जुर्म है!
तीनों आरोपियों पर BNS की धारा 317(2) और 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का साफ कहना है कि म्यूल अकाउंट देने वाले सीधे साइबर अपराध में भागीदार माने जाते हैं।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा – “जो लोग मामूली पैसों के बदले अपना अकाउंट किराए पर देते हैं, उन्हें अब जेल की हवा खानी पड़ेगी।”
साइबर ठगी का छिपा हुआ नेटवर्क
साइबर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ठग खुद कभी खाता नहीं खोलते। वे भोले-भाले या बेरोज़गार युवाओं को पैसे का लालच देकर उनका अकाउंट किराए पर ले लेते हैं।इससे असली ठग बच निकलते हैं और पकड़े जाते हैं ऐसे ही अकाउंट होल्डर। लेकिन इस बार पुलिस ने वक्त रहते कार्रवाई कर ली।
सावधान रहें, जागरूक बनें
कभी भी अपना बैंक अकाउंट, एटीएम या UPI ID किसी को न दें।
खाते में अचानक बड़ी रकम आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
सिर्फ एक गलती से जिंदगी भर का पछतावा हो सकता है
गली-मोहल्ले के कई युवक ऐसे जाल में फंस रहे हैं। इसलिए अपने बच्चों और जानकारों को भी जागरूक करें कि किसी भी कीमत पर अपना बैंक खाता किराए पर न दें।
🙏 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




