दुर्ग में हत्या से मची सनसनी ! चाइनीज दुकान पर खाने को लेकर हुए झगड़े में युवक ने साथी को सिलेंडर से वार कर उतारा मौत के घाट..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग की सड़कों पर देर रात सन्नाटा पसरा था, लेकिन जय हनुमान चाइनीज दुकान पर खून से सनी चिल्लाहट गूंज उठी...

शनिवार देर रात दुर्ग के कचहरी वार्ड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जय हनुमान मुंबई वेज चाइनीज दुकान पर खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।

खाने के झगड़े ने ली जान

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आरोपी भूपेंद्र सागर और मृतक शंभू उड़िया के बीच खाना खाने को लेकर कहासुनी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि भूपेंद्र ने दुकान में रखा गैस सिलेंडर उठाया और शंभू के सिर पर ताबड़तोड़ 3-4 वार कर दिए।

                        दुर्ग चाइनीज दुकान हत्या: गैस सिलेंडर से युवक की सिर पर वार कर हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात

मौत मौके पर ही हो गई

सिलेंडर के वार इतने घातक थे कि शंभू की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खून से लथपथ शंभू को कोई बचा नहीं पाया।

नशे में था आरोपी

स्थानीय लोगों के अनुसार भूपेंद्र नशे का आदी है और अक्सर विवाद करता रहता था। घटना के वक्त भी वह नशे में था और गणेश विसर्जन के माहौल में गाली-गलौज कर रहा था।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चाइनीज दुकान के पास एक युवक की लाश मिली है। टीम मौके पर पहुंची और अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी भूपेंद्र को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है।



यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK