5 लाख दहेज़ की डिमांड पूरी नहीं होने पर बहू को कमरे में बंद कर कोबरा सांप से डसवाया, चीखे सुन ससुराल वाले हंसते रहे! महिला अस्पताल में भर्ती..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपीकानपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दहेज लोभियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया गया। उस कमरे में ससुराल वालों ने नाली से जहर उगलता कोबरा सांप छोड़ दिया। सांप ने बहू को डस लिया और वह दर्द से तड़पती रही, लेकिन ससुराल वाले बाहर खड़े होकर हंसते रहे।

पीड़िता को बचाने पहुंची बहन

कर्नलगंज थाना क्षेत्र का यह मामला पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाला है। पीड़िता की बहन रिजवाना ने बताया कि उसकी बहन रेशमा का निकाह 19 मार्च 2021 को शहनवाज से हुआ था।

Kanpur Dahej Ke Liye Bahu Ko Cobra Se Duswaya – Sasural Walon Par FIR

शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर ताने और प्रताड़ना देने लगे। पिता ने डेढ़ लाख रुपये दिए, लेकिन वे पांच लाख की और मांग करने लगे।

18 सितंबर को रेशमा को एक पुराने कमरे में बंद कर दिया गया। रात में कमरे में छोड़े गए कोबरा ने उसे डस लिया। रेशमा ने किसी तरह अपनी बहन को फोन किया। बहन मौके पर पहुंची और उसे वहां से निकालकर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।

FIR दर्ज, जांच जारी

रिजवाना की शिकायत पर पुलिस ने पति शहनवाज, सास-ससुर, जेठ और ननद समेत सात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J