भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : Navratri 2025 में भव्य आयोजन की तैयारी, गोंड़पारा में बनेगा जिले का सबसे खास दुर्गा पंडाल
(छग) बिलासपुर इस बार नवरात्रि पर्व पर गोंड़पारा का माहौल कुछ अलग ही होने वाला है। आदर्श दुर्गोत्सव समिति अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में एक ऐसा आयोजन कर रही है, जिसे देखने हजारों लोग जुटेंगे।
राजस्थानी महल की थीम पर बन रहा है पंडाल
3 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा यह दुर्गा पंडाल राजस्थानी महल की थीम पर आधारित होगा। पंडाल की ऊंचाई लगभग 25 फीट और चौड़ाई करीब 50 फीट रखी जा रही है।
100 कारीगर दो महीने से जुटे हैं निर्माण में
कोलकाता, राजस्थान और बेंगलुरु से आए कारीगर पिछले दो महीनों से दिन-रात इस भव्य निर्माण में लगे हैं। पंडाल को न केवल सजाया जा रहा है बल्कि हर हिस्से को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान दी जा रही है।
3 किलोमीटर लंबी आकर्षक लाइटिंग
कोलकाता के प्रसिद्ध चंदनपुर लाइटिंग टीम को बुलाया गया है। वे न्यू रिवर व्यू से लेकर ओल्ड रिवर व्यू और गोलबाजार तक पूरे 3 किमी इलाके में लाइटिंग कर रहे हैं।
40 फीट ऊंचा फाउंटेन और 1.5 KM लंबा लेजर शो
इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत होगा प्रयागराज महाकुंभ की तरह का लेजर शो। बेंगलुरु से आई टीम 1.5 किमी लंबे क्षेत्र में यह शो पेश करेगी। 40 फीट ऊंचे वाटर फाउंटेन पर लेजर की रोशनी से हर घंटे चार बार 15-15 मिनट का शो होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
चार धाम की झलक भी होगी खास
इस बार के पंडाल में सिर्फ मां दुर्गा की पूजा नहीं, बल्कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, जगन्नाथपुरी और द्वारका धाम की झांकियां भी लोगों को एक अद्भुत धार्मिक अनुभव देंगी। साथ ही काली माता, भगवान शिव और नरसिंह अवतार की झांकियां भी सजाई जा रही हैं।
रावण दहन और पारंपरिक रामलीला
दशहरे के दिन रावण दहन और रामलीला का आयोजन होगा। समिति का कहना है कि यह परंपरा को जीवंत रखने का एक प्रयास होगा।
21 सितंबर को होगा दुकालू यादव का जगराता
21 सितंबर की रात भक्ति में डूबेगी जब प्रसिद्ध भजन गायक दुकालू यादव अपने भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। इसके बाद विशेष आतिशबाजी भी होगी जो रोड पर पहली बार इस तरह से दिखाई देगी।
22 सितंबर को 3.5 KM लंबी साड़ी के साथ शोभायात्रा
22 सितंबर को एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें महिलाएं 3.5 किलोमीटर लंबी साड़ी लेकर चलेंगी। यह यात्रा पुराने पंडाल से शुरू होकर नए पंडाल तक जाएगी और वहीं मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
तीन बड़े हॉल, अंतिम चरण में काम
आयोजन स्थल पर तीन विशाल हॉल बनाए जा रहे हैं जहां अलग-अलग तरह की सजावट की जाएगी। समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ ने बताया कि पंडाल का अधिकतर काम अब अंतिम चरण में है।
समिति का संदेश - ये आयोजन सिर्फ दिखावा नहीं, श्रद्धा और सेवा का संगम है
समिति के मयंक मिश्रा का कहना है कि यह आयोजन केवल भव्यता दिखाने के लिए नहीं, बल्कि शहरवासियों को देश के प्रमुख दुर्गा उत्सवों जैसी अनुभूति दिलाने का प्रयास है।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




