लड़की बनने की चाहत में UPSC छात्र ने खुद को लगाया इंजेक्शन, प्राइवेट पार्ट काटा , झोलाछाप डॉ. की सलाह पर उठाया खौफनाक कदम , अब अस्पताल में..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  प्रयागराज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 

यहां यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने खुद को एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाने के बाद सर्जिकल ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। वजह जानकर हर कोई हैरान है। युवक ने कहा कि वह खुद को लड़का नहीं बल्कि लड़की मानता है।

लड़की बनने की चाह में उठाया कदम

जानकारी के मुताबिक छात्र अमेठी का रहने वाला है और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। परिवार से कुछ नहीं कह पाया और प्रयागराज में किराए पर रहकर तैयारी कर रहा था। छात्र का कहना है कि जब वह 14 साल का था तभी से उसे लगने लगा कि वह लड़की है।

प्रयागराज में UPSC छात्र ने खुद को लगाया इंजेक्शन, प्राइवेट पार्ट काटा; बोला- "मैं लड़की बनना चाहता हूं"!

झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर खरीदे ब्लेड और इंजेक्शन

छात्र ने बताया कि उसने यूट्यूब पर जेंडर चेंज सर्च किया और फिर कटरा के एक झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर के कहने पर उसने मेडिकल स्टोर से एनेस्थेसिया का इंजेक्शन और ब्लेड खरीदा। खुद को इंजेक्शन लगाकर उसने दर्द को सुन्न किया और फिर खतरनाक कदम उठाया।

कमरे में दर्द से तड़पता रहा, मकान मालिक ने पहुंचाया अस्पताल

एनेस्थेसिया का असर खत्म होते ही छात्र दर्द से कराहने लगा। लगभग एक घंटे तक वह फर्श पर तड़पता रहा। आखिरकार मकान मालिक को बताया तो तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई। पहले बेली अस्पताल, फिर गंभीर हालत देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया।

छात्र बोला- मुझे लड़कियों में इंट्रेस्ट नहीं है

छात्र ने कहा कि उसकी आवाज और चलने का तरीका लड़कियों जैसा है। उसे लड़कियों में कोई रुचि नहीं है, बल्कि वह खुद लड़की बनना चाहता है। उसने माना कि उसे अंदाजा नहीं था कि ऐसा करने से जान भी जा सकती है।

 डॉक्टर बोले- जेंडर डिस्फोरिया का केस

एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि युवक की उम्र 22-23 साल है और उसे जेंडर डिस्फोरिया की समस्या है। डॉक्टरों का कहना है कि वक्त रहते अस्पताल लाया गया वरना उसकी जान जा सकती थी। अब उसकी मेडिकल काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।


विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना बेहद दर्दनाक और सोचने पर मजबूर करने वाली है।अगर आप भी इस तरह की खतरनाक सोच या परेशानी से जूझ रहे हैं, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ डॉक्टर या काउंसिलर से संपर्क करें।

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J