छग : लौकी छीलने से इनकार पर बहन की हत्या: कोर्ट ने सुनाई बड़ी बहन को उम्रकैद की सजा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पतरापाली गांव की खामोश रात खून से रंग गई...

(छग) रायगढ़ जिले में छोटी-सी बात ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। लौकी छीलने से इनकार पर बहन ने अपनी बड़ी बहन की जान ले ली। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया।

मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र के पतरापाली गांव का है। यहां दिनदयाल महतो की तीन बेटियां थीं। बड़ी बेटी रेखा की शादी हो चुकी थी, जबकि नेहा और रंजिता अपने माता-पिता के साथ रहती थीं।

रायगढ़ में लौकी छीलने से इनकार पर बहन की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

बहनों में अक्सर होता था विवाद

नेहा (20) घरेलू कामकाज संभालती थी और अक्सर छोटी बहन रंजिता से मदद मांगती थी। लेकिन रंजिता काम टाल देती, जिससे दोनों में रोज-रोज विवाद बढ़ने लगे थे।

24 अप्रैल 2024 की रात का खौफनाक मोड़
उस रात नेहा ने रंजिता से लौकी छीलने और खाना बनाने को कहा। रंजिता ने मना किया, तो नेहा ने गुस्से में कहा – "अगर खाना नहीं बनाएगी तो खाएगी भी नहीं।" झगड़े के बाद नेहा खुद खाना बनाकर रख दी।

बात यहीं खत्म नहीं हुई। थोड़ी देर बाद रंजिता ने ताना मारा और सोने चली गई। इससे नेहा का गुस्सा और भड़क गया। रसोई में रखे लोहे के खलबट्टे से उसने रंजिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। आवाज न हो, इसलिए उसने दोबारा वार किया। रंजिता की मौके पर ही मौत हो गई।

मां-बाप को दिया धोखा, फिर खुला राज़
हत्या के बाद नेहा ने शव को कंबल से ढक दिया और मां से झूठ बोला कि रंजिता खा कर सो गई है। लेकिन सुबह पिता ने बेटी को मृत पाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पूछताछ की तो रंजिता पर शक गहराया और कड़ी पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।

कोर्ट का फैसला
सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन की अदालत में सुनवाई हुई। सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने रंजिता को धारा 302 और 201 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J