भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक सांप को अस्पताल में भर्ती कर उसकी सर्जरी की गई। डॉक्टर ने न केवल उसकी जान बचाई बल्कि तीन दिन तक उसे निगरानी में भी रखा।
यह मामला जिले के चंद्रमपेट गांव का है। यहां एक घर में घुसे सांप पर अचानक छत से फावड़ा गिर गया। इस हादसे में सांप का पेट फट गया और उसकी आंतें व पित्ताशय बाहर आ गए। गंभीर हालत देखकर घर के मालिक ने घायल सांप को तुरंत पास के पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया।
सिर्फ इतना ही नहीं, घायल सांप को अस्पताल में मरीज की तरह भर्ती किया गया और तीन दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया। आखिरकार मेहनत रंग लाई और सांप की जान बच गई। पशु चिकित्सा अधिकारी अभिलाष ने बताया कि अब सांप पूरी तरह स्वस्थ है।
गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी सांप की सर्जरी होते देखी है। यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




