विज्ञापन

धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा? तो बस ये मसाला खरीद लीजिए, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धनतेरस पर हर कोई चाहता है कि घर में लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे। लोग सोना-चांदी खरीदने की परंपरा निभाते हैं, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण हर किसी के लिए यह संभव नहीं हो पाता। ऐसे में एक छोटा-सा उपाय है, जो आपको सोना-चांदी जितना ही शुभ फल दे सकता है।

कहते हैं कि धनतेरस पर अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो धनिया के बीज जरूर खरीदें। जी हां, यह छोटा-सा मसाला सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे शुभता का प्रतीक माना गया है। इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि जी की पूजा का विशेष महत्व रहता है।

धनतेरस 2025 पर धनिया के बीज की खरीदारी – सोना-चांदी जितना शुभ उपाय

धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदा जाता है?

ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस पर धनिया खरीदने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धनिया का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है और बुध ग्रह व्यापार और धन से जुड़ा होता है। इसलिए इस दिन धनिया खरीदना व्यापार और आर्थिक उन्नति के लिए बेहद शुभ होता है।

खरीदने के बाद क्या करें धनिया के बीजों का?
धनतेरस पर खरीदे गए धनिया को पूजा घर में रखा जाता है। कुछ लोग इसे धनतेरस की पूजा में चढ़ाते हैं तो कुछ दिवाली की पूजा में। पूजा के बाद इन बीजों को जमीन में बो दिया जाता है। मान्यता है कि जैसे-जैसे धनिया अंकुरित होता है, वैसे-वैसे घर में समृद्धि भी बढ़ती है।

कुछ परिवार पूजा में इस्तेमाल किए गए धनिये को तिजोरी में रखते हैं ताकि पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। वहीं कई जगह दिवाली पूजा के बाद इन्हीं बीजों का उपयोग अगली फसल या नए व्यापार की शुरुआत में किया जाता है।

धनिये के पौधे बताते हैं भविष्य
धनतेरस पर खरीदा गया धनिया सिर्फ शुभ नहीं बल्कि संकेत भी देता है। मान्यता है कि जब इन बीजों से घने और हरे पौधे निकलते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके घर में धन-समृद्धि बढ़ने वाली है। जितने घने पौधे होंगे, उतना अधिक लाभ मिलने की संभावना होती है।

🙏 अगर इस धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना संभव न हो तो चिंता छोड़िए… बस धनिया के बीज लाना मत भूलिए। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर भी बरसेगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवार वालों तक जरूर पहुंचाएं ताकि हर घर में समृद्धि आए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।भिलाई की पत्रिका न्यूज़  एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J