भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मोबाइल चोरी की वारदात ने हिला दिया दुर्ग, नदी में फेंके 10 फोन
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से हुई चोरी का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
चोरी के बाद सबूत मिटाने के लिए उठाया हैरान करने वाला कदम
आरोपियों ने चोरी किए गए 14 में से 10 मोबाइल फोन को पकड़े जाने के डर से शिवनाथ नदी में फेंक दिया था।पुलिस ने अब तक चार मोबाइल, एक स्क्रीन गार्ड का पैकेट, दो लोहे के रॉड और एक बाइक बरामद की है, जो चोरी में इस्तेमाल की गई थी।
10 अक्टूबर की रात को अंजाम दी गई वारदात
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर को अमरूद लाल ब्यास (48) नाम के दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।उन्होंने बताया कि किसी ने उनकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर 14 मोबाइल और करीब 1.5 लाख रुपये का सामान चुरा लिया है।
10 घंटे तक चली चोरी की घटना, CCTV से मिले सुराग
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोरी की यह वारदात 10 अक्टूबर रात 8 बजे से 11 अक्टूबर सुबह 6 बजे के बीच हुई है।फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।
नाबालिग भी शामिल, चोरी के बाद कबूल किया जुर्म
गिरफ्तार युवकों में विजय यादव (19), टोमन साहू उर्फ डायमंड (18) और एक नाबालिग शामिल हैं।
तीनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चोरी के बाद उन्होंने डर के मारे मोबाइल फोन डिब्बों सहित नदी में फेंक दिए।
गोताखोर लगा रहे गोता, नदी में तलाश जारी
पुलिस ने आरोपियों के बताए अनुसार शिवनाथ नदी में तलाशी अभियान चलाया है।नदी में फेंके गए मोबाइल की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।वहीं, बरामद चार मोबाइल और अन्य सामान पुलिस के कब्जे में हैं।
तीनों दोस्त पहले भी कर चुके हैं वारदातें
सीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी आपस में गहरे दोस्त हैं और अक्सर इलाके में घूमते रहते थे।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दो आरोपियों का पहले भी छोटे-मोटे अपराधों में नाम सामने आ चुका है।
बाल सुधार गृह और न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी को बाल न्याय अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेजा गया है।जबकि दो वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




