भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां फेसबुक पर दोस्ती करने वाले एक युवक ने भरोसे को तोड़ते हुए कॉलेज की छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दिया।
मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले एक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक छात्रा से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और धीरे-धीरे नजदीकियां भी बढ़ीं।
युवक ने छात्रा पर मुलाकात का दबाव बनाना शुरू किया। शुरुआत में छात्रा हिचकिचाई, लेकिन बाद में मिलने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद आरोपी दिल्ली से दुर्ग पहुंचा और शहर के एक होटल में ठहरा।
वहीं, मुलाकात के बहाने आरोपी ने छात्रा को बुलाया और होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
पीड़ित छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने परिवार को बताई और फिर मोहन नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया के ज़रिए ऐसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




