भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में सोशल मीडिया पर सिंधी समाज के आराध्य देवता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल मच गया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों युवकों की पहचान सन्नी वर्मा और विक्की के रूप में हुई है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।
मामले के तूल पकड़ते ही छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के बयान ने आग में घी डालने का काम किया। अब बघेल के समर्थन और विरोध में सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक जमकर बहस हो रही है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्य, सिंधी समाज और सनातन समाज के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
इसी विवाद के बीच खबर आई है कि छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ देशभर में विरोध और शिकायतें हो रही हैं। बघेल पर अब तक चार से ज्यादा राज्यों में FIR दर्ज की जा चुकी है। रायपुर, दुर्ग, धमतरी से लेकर इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज तक मामला फैल चुका है।
सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस रायपुर पहुंच चुकी है, हालांकि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्य भी कुम्हारी थाने पहुंचने की तैयारी में हैं।
बता दें कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल जी पर टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद रायपुर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई। बघेल के खिलाफ अब कई शहरों में एफआईआर के साथ विरोध रैलियां भी निकाली जा चुकी हैं।
रायपुर, धमतरी, इंदौर, जबलपुर, प्रयागराज और पंजाब में समाज के लोगों ने अमित बघेल की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए आक्रोश रैली निकाली है।
रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने देर रात मीडिया से चर्चा में समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अमित बघेल की तलाश में है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




