प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरो के जिद से परेशान युवक ने नदी में कूदकर दी जान! चार दिनों से जबरन प्रेमी के घर में रह रही थी प्रेमिका..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्यार की हदें जब ज़िद में बदल जाएं, तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसकी मिसाल कौंधियारा थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव में देखने को मिली। यहां 22 साल के शेषमणि यादव ने अपनी ही प्रेम कहानी को मौत में बदल दिया।

दो साल तक चले प्रेम संबंधों के बाद जब शादी की बात आई तो घरवालों ने इंकार कर दिया। परिवार के विरोध के चलते शेषमणि ने प्रेमिका से दूरी बना ली और बात करना भी बंद कर दिया। लेकिन प्रेमिका यह सब सहन नहीं कर सकी। वह सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई और वहां एक कमरे में अपना सामान रखकर रहने लगी।                                

                              प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी के दबाव में युवक ने नदी में कूदकर दी जान

चार दिन तक बिना शादी प्रेमी के घर रही लड़की

प्रेमिका चार दिनों तक बिना शादी के प्रेमी के घर रही। सुबह-शाम झगड़े और मारपीट के बीच पंचायत तक मामला पहुंच गया। पहले समझौते में 5 लाख की बात हुई, फिर रकम 15 लाख तक पहुंच गई। लगातार कलह और बदनामी से परेशान युवक ने अचानक घर छोड़ दिया और टोंस नदी में छलांग लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

एक ही बिरादरी के थे दोनों

शेषमणि यादव दूध डेयरी का काम करता था और उसी की बिरादरी की युवती से प्रेम संबंध थे। परिवार को जब इस रिश्ते का पता चला तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। परिवार के दबाव में आकर युवक ने रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन लड़की हार मानने को तैयार नहीं थी।

घर में घुसकर बोली – “पहले मांग में सिंदूर भरो”

1 नवंबर को युवती अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई। सुबह जब शेषमणि की मां ने उसे देखा तो घर में हंगामा मच गया। लड़की को भगाने की कोशिश हुई, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। उसका कहना था – “पहले मांग में सिंदूर भरो, फिर जाऊंगी।” गांव में पंचायत बैठी, लेकिन बात सुलझने के बजाय और बिगड़ गई।

पैसे की बात और आत्महत्या का दर्दनाक अंत

पंचायत में पहले 5 लाख, फिर 15 लाख रुपये देने की चर्चा चली ताकि लड़की अपनी जिंदगी आगे बढ़ा सके। लेकिन जब समझौता नहीं हुआ तो बुधवार की सुबह शेषमणि ने टोंस नदी में छलांग लगा दी। शाम तक गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया, और गांव में सन्नाटा छा गया।

युवक की मौत के बाद चली गई प्रेमिका

शेषमणि की मौत की खबर के बाद प्रेमिका वहां से चली गई। पुलिस ने दोनों परिवारों के बयान दर्ज कर लिए हैं। DCP विवेक चंद्र यादव ने बताया कि जांच हर एंगल से की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J