खेत में मिले कोबरा से खेलना किसान को पड़ा जानलेवा, जीभ पर डसा तो कुछ ही मिनटों में थम गई सांस!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोबरा के डसने से किसान की मौत, खेलते-खेलते बनी जानलेवा गलती!

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में एक किसान ने खेत में मिले कोबरा से खेलते हुए अपनी जान गंवा दी। ग्रामीणों की लाख चेतावनी के बावजूद उसने सांप को घर लाकर उससे खिलवाड़ किया, लेकिन यह खेल उसकी जिंदगी छीन ले गया।

खेत में मिला कोबरा बना मौत का कारण
शुक्रवार शाम नकुड़ थाना क्षेत्र के इस गांव में किसान रामकुमार ने खेत में कोबरा देखा। डरने के बजाय उसने उसे पकड़ लिया और घर ले आया। मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए वह सांप को हाथों में लेकर बार-बार उकसाने लगा। इसी दौरान कोबरा ने पहले उसके हाथों में कई जगह काटा और फिर जैसे ही उसने उसे मुंह के पास ले गया, सांप ने उसकी जीभ पर डस लिया

कोबरा से खेलता किसान — सहारनपुर में सांप के डसने से दर्दनाक मौत

कुछ ही मिनटों में चढ़ा जहर, बिगड़ी हालत
डसते ही रामकुमार की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन पहले उसे झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए, फिर सपेरों से भी इलाज कराया, लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली। आखिर में उसे गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसका शरीर पूरी तरह सुन्न हो चुका था।

गांव में मातम और डर का माहौल
घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग हैरान हैं कि एक मामूली जिज्ञासा किस तरह मौत का कारण बन सकती है।

वन विभाग और पुलिस की चेतावनी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी कि किसी भी विषैले जीव-जंतु से छेड़छाड़ न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

प्रकृति के साथ खेलना कभी-कभी जान से खेलने जैसा हो जाता है। अगर आपके आसपास कोई जंगली या विषैला जीव दिखे, तो तुरंत प्रशासन या वन विभाग को सूचना दें — खुद कोशिश न करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J