सरगुजा जंगल में दरिंदगी — शादी की जिद कर रही गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने पत्थर से कुचलकर मार डाला, 4 महीने बाद कंकाल मिला..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी का दबाव डालना 16 साल की मासूम के लिए मौत बन गया। प्रेमी ने उसे घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर पत्थर से कुचल डाला और शव को गड्ढे में दफना दिया। 4 महीने बाद उसी जगह से उसका कंकाल और बैग बरामद हुआ है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। यह दर्दनाक मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

अंबिकापुर की रहने वाली संगीता रजक (16) सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र की थी। वह पटपरिया इलाके में अपनी सहेलियों के साथ रहकर काम करती थी। 4 अगस्त को वह अपने किराए के कमरे से निकली और फिर कभी वापस नहीं लौटी।

                                सरगुजा गर्लफ्रेंड मर्डर केस – जंगल में मिला कंकाल, नाबालिग प्रेमी ने पत्थर से कुचलकर हत्या की
सहेलियों ने कई बार कॉल किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। आखिरकार परिजनों को खबर दी गई और गांधीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि संगीता का एक नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग था, जो उसे घुमाने के बहाने बतौली क्षेत्र के जंगल की ओर ले गया था।

जंगल में मिला कंकाल और बैग

पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर चिरगा जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से लड़की का कंकाल और उसका बैग बरामद हुआ। तहसीलदार, एसडीओपी, फोरेंसिक टीम और डॉक्टरों की मौजूदगी में खुदाई की गई।

मां और सहेलियों ने बैग में मिले कपड़ों से पहचान की। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए हड्डियों का सैंपल लिया है ताकि अंतिम पुष्टि हो सके।

शादी के दबाव से रची साजिश

थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया — संगीता उस पर शादी का दबाव डाल रही थी और दोनों अलग जाति के थे। इससे परेशान होकर उसने हत्या की योजना बना ली।

3 अगस्त को आरोपी बाइक लेकर अंबिकापुर पहुंचा और संगीता को घूमाने के बहाने जंगल ले गया। वहां उसने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और गड्ढे में दबाकर ऊपर से पत्थर डाल दिए।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J