चींटियों के डर से मौत! महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा – “मैं इन चींटियों के साथ नहीं रह सकती”


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना – चींटियों के डर ने ले ली एक ज़िंदग़ी।

संगारेड्डी जिले से एक अजीब और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय महिला ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसे चींटियों से डर लगता था। डॉक्टरों के मुताबिक यह “मायर्मेकोफोबिया” नाम की एक बहुत ही दुर्लभ मानसिक अवस्था है।

                           Telangana Suicide Case Image – Woman hanged herself due to fear of ants, Sangareddy rare phobia news

तीन साल पहले हुई थी शादी, घर में अकेली थी महिला
पुलिस के अनुसार महिला की शादी साल 2022 में हुई थी। उसकी एक तीन साल की बेटी भी है। 4 नवंबर 2025 को महिला अपने घर में पंखे से लटकी हुई मिली। पति सुबह काम पर गया था, और वह बेटी को रिश्तेदार के घर यह कहकर छोड़ आई थी कि सफाई करने के बाद वापस आएगी।

दरवाजा अंदर से बंद, पति ने तोड़ा गेट
शाम को जब पति घर लौटा तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है। उसने पड़ोसियों की मदद ली और दरवाजा तोड़कर अंदर गया। अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए – पत्नी पंखे से लटकी हुई थी।

सुसाइड नोट ने किया सबको हैरान
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था –
श्री, मुझे माफ़ करना, मैं इन चींटियों के साथ नहीं रह सकती। बेटी का ध्यान रखना। सावधान रहना। अन्नावरम, तिरुपति 1,116 रुपये... येल्लम्मा वडी बिय्यम (चावल का चढ़ावा) मत भूलना।”नोट में तिरुपति और अन्नावरम के मंदिरों का ज़िक्र धार्मिक चढ़ावे के रूप में किया गया था।

बचपन से था चींटियों का डर, पहले भी ली थी काउंसलिंग
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला बचपन से ही चींटियों से डरती थी। पहले भी मंचेरियल स्थित अस्पताल में उसने परामर्श लिया था। पुलिस का कहना है कि सफाई करते वक्त शायद उसने घर में चींटियाँ देखीं और डर के मारे यह कदम उठा लिया।

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया – बेहद दुर्लभ मामला
तेलंगाना सरकार के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की अधीक्षक डॉ. अनीता रायिराला ने बताया कि “मायर्मेकोफोबिया बेहद दुर्लभ है। अपने क्लिनिक में मैंने ऐसा केस पहले कभी नहीं देखा।”

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J