भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बागपत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक को सांप ने डस लिया, और उसके बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। सांप के डसते ही युवक की आवाज चली गई। घटना के बाद से पूरा गांव सन्न है और डॉक्टर भी इस केस को लेकर अचंभित हैं।
पूरा मामला ख्वाजा नंगला गांव का है। यहां रहने वाला रोहित नल में पानी भर रहा था, तभी अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। दर्द से तड़पते हुए रोहित जोर-जोर से चीखा, लेकिन कुछ ही देर में उसकी आवाज बंद हो गई।
परिजन तुरंत रोहित को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया। हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। राहत की बात है कि रोहित फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
डॉक्टरों ने बताया कि सांप के जहर ने रोहित के वोकल कॉर्ड पर असर किया है, जिसके कारण उसकी आवाज चली गई। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा केस उन्होंने नहीं देखा।परिजन उम्मीद जता रहे हैं कि इलाज के बाद रोहित की आवाज वापस आ जाएगी।
गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग दुआ कर रहे हैं कि रोहित जल्द पूरी तरह ठीक हो जाए और फिर से अपनी आवाज पा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




