भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को दंग कर दिया। यहां एक युवक को कोबरा ने डस लिया, तो उसने गुस्से में आकर उसी सांप को पकड़ लिया और उसका फन अपने दांतों से चबा डाला। इस घटना में युवक की जान तो बच गई, लेकिन कोबरा की मौत हो गई।
गुस्से में फन चबा डाला
यह अजीबोगरीब मामला टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ायल के मजरा पुष्पताली का है। गांव के 28 वर्षीय पुनीत वर्मा, पिता सुरेश वर्मा 4 नवंबर को अपने खेत पर गए थे। तभी अचानक एक किंग कोबरा सांप ने आकर उनके पैर को लपेट लिया और डस लिया। मगर पुनीत घबराए नहीं — उन्होंने बिना डरे उसी जहरीले सांप को हाथ से पकड़ा और गुस्से में उसका फन अपने दांतों से चबा डाला।
घटना के बाद पुनीत के पैर में दर्द और हल्का चक्कर आने लगा। परिजनों ने तुरंत उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। रातभर निगरानी में रखने के बाद हालत सामान्य होने पर 5 नवंबर को उसे छुट्टी दे दी गई।
डॉक्टरों ने बताया बड़ा जोखिम
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेर सिंह ने बताया कि रात में पुनीत नामक युवक को भर्ती किया गया था। उसने बताया कि उसे कोबरा ने काटा था, जो किंग कोबरा प्रतीत हो रहा था। डॉक्टरों ने कहा कि पुनीत की हालत सामान्य थी, इसलिए इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
डॉ. सिंह ने यह भी चेतावनी दी कि यह कदम बेहद खतरनाक था — अगर सांप का ज़हर मुंह में चला जाता या सांप फिर से काट लेता तो उसकी जान बचाना मुश्किल होता।
गांव में चर्चा का विषय बना मामला
यह घटना अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां लोग कोबरा का नाम सुनकर डर जाते हैं, वहीं पुनीत ने गुस्से में अद्भुत साहस दिखाकर सांप से बदला ले लिया। स्थानीय लोग अब भी इस घटना को “अविश्वसनीय लेकिन सच्ची कहानी” बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




