भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सऊदी अरब में उमरा करने जा रहे भारतीयों का कारवां एक दिल दहला देने वाले हादसे में हमेशा के लिए थम गया। मक्का से मदीना जा रही बस देर रात डीजल टैंकर से भीड़ गई और पलभर में आग की लपटों में बदल गई। इस दर्दनाक हादसे में 45 भारतीयों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सिर्फ ड्राइवर जान बचाने में कामयाब रहा।
हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर को 54 लोग उमरा के लिए सऊदी पहुंचे थे। सभी 23 नवंबर को लौटने वाले थे। इनमें से 4 लोग रविवार को अलग से कार से मदीना निकल गए, जबकि 4 अन्य मक्का में ही रुके रह गए।दुर्घटना वाली बस में कुल 46 लोग सवार थे।
यह हादसा भारतीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे मुहरास के पास हुआ, जो मदीना से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। उस समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे और उन्हें बचने का कोई मौका नहीं मिला।
मृतकों में 18 महिलाएं, 17 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं। अधिकतर यात्री हैदराबाद के बताए जा रहे हैं।
तेलंगाना सरकार की सक्रियता
तेलंगाना सरकार ने बताया कि वह रियाद स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क में है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पीड़ितों की पहचान और अन्य औपचारिकताओं में दूतावास के साथ मिलकर काम करें।
12 मृतकों की पहचान सामने आई
हादसे में मारे गए लोगों में से 12 भारतीयों की पहचान हुई है। इनमें शामिल हैं—
अब्दुल मोहम्मद, मोहम्मद मौलाना, सोहेल मोहम्मद, मस्तान मोहम्मद, परवीन बेगम, जकिया बेगम, शौकत बेगम, फरहीन बेगम, जहीन बेगम, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद अली और गौसिया बेगम।
भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन
जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने निरंतर सहायता के लिए 24x7 कंट्रोल रूम बनाया है।
हेल्पलाइन नंबर: 8002440003
तेलंगाना सरकार ने भी सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। परिजन इन नंबरों पर जानकारी ले सकते हैं—
79979-59754, 99129-19545
ओवैसी ने जताया दुख, शवों को देश लाने की मांग
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दो ट्रैवल एजेंसियों से जानकारी लेकर रियाद स्थित भारतीय दूतावास को उपलब्ध कराई।
ओवैसी ने DCM अबू मैथन जॉर्ज से भी बात की। जॉर्ज ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द अपडेट मिलेगा।
PM मोदी का बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताया। PM ने कहा कि रियाद में वाणिज्य दूतावास पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दे रहा है।
उन्होंने X पर लिखा कि उनकी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




