देशभर में मेडिकल कॉलेज स्कैम का बड़ा खुलासा, ED की एक साथ छग सहित 10 राज्यों में छापेमारी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में मेडिकल कॉलेज स्कैम ने हलचल मचा दी है। शुक्रवार को ED टीमों ने 10 राज्यों में 15 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश देकर बड़ा एक्शन शुरू किया। रायपुर में भी एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Medical College Scam ED Raid – रायपुर मेडिकल कॉलेज में ED की छापेमारी

CBI की FIR से शुरू हुआ मामला, 3 डॉक्टर समेत 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पूरी कार्रवाई CBI की उस FIR से जुड़ी है, जो 30 जून को दर्ज की गई थी। इस केस में अब तक 3 डॉक्टरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ED की रेड भी इसी FIR से आगे बढ़े सुरागों पर आधारित है।

FIR में गंभीर आरोप: NMC के अधिकारी गोपनीय जानकारी लीक कर लेते थे रिश्वत

FIR के मुताबिक, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के कुछ अधिकारी और सरकारी कर्मचारी मेडिकल कॉलेजों को इंस्पेक्शन की गोपनीय जानकारी पैसे लेकर लीक करते थे।
यह जानकारी मिलते ही कॉलेजों के मैनेजर और बिचौलिए पैरामीटर्स में हेरफेर कर लेते थे, ताकि संस्थानों को आसानी से अकादमिक कोर्स की मंजूरी मिल जाए।
रायपुर में भी इसी तरह के दस्तावेजों की जांच जारी है।

7 मेडिकल कॉलेज और कई संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी

ED की रेड जिन स्थानों पर की जा रही है, उनमें अलग-अलग राज्यों के 7 मेडिकल कॉलेज और FIR में नामित कई व्यक्तियों के ठिकाने शामिल हैं।
दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना—इन 10 राज्यों में बड़े पैमाने पर तलाशी हुई।

CBI पहले कर चुकी है 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

करीब 5 महीने पहले CBI ने कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, यूपी, दिल्ली और एमपी में 40 से ज्यादा जगहों पर रेड की थी।उस दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि आरोपी मेडिकल इंस्पेक्शन प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए कई तरीके अपनाते थे।

3 डॉक्टर समेत 6 की गिरफ्तारी, रिश्वत लेकर रिपोर्ट सुधारने का आरोप

CBI ने मेडिकल कॉलेज की मान्यता रिपोर्ट को अनुकूल बनाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में 3 डॉक्टरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।
यही गिरफ्तारी अब ED की कार्रवाई से और गहराई से जुड़ती नजर आ रही है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J