पति के शक, वर्जिनिटी टेस्ट और प्रताड़ना से दुखी..होकर नव विवाहिता ने दी जान! 7 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा - रोज थोड़ा-थोड़ा मरने से अच्छा है कि एक ही बार मर जाऊं..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शादी के कुछ ही महीनों बाद एक महिला ने 7 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी। नोट में उसने पति और ससुराल वालों पर ऐसे-ऐसे आरोप लगाए, जिन्हें पढ़कर हर कोई सन्न रह गया।

नासिक में नेहा के आत्महत्या मामले में वर्जिनिटी टेस्ट, अवैध संबंध और प्रताड़ना के आरोपों से हड़कंप।

नेहा नाम की इस महिला की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। लेकिन कुछ ही महीनों में रिश्तों की दरार इतनी गहरी हो गई कि उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मरने से पहले नेहा ने सात पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने साफ लिखा कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति और ससुराल वाले हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक शादी के बाद से नेहा कई बार परेशान दिखाई देती थी।

नेहा ने आरोप लगाया कि उसका पति संतोष उसके चरित्र पर शक करता था। वह हमेशा उसे कहता—“तेरा जरूर बॉयफ्रेंड होगा।” इतना ही नहीं, पति ने उसका वर्जिनिटी टेस्ट भी करवाया। यही नहीं, नेहा का कहना था कि पति उसकी मां के लिए गालियां देता था और लगातार अपमानित करता था।

उसने लिखा कि उसकी तीनों ननदें उसे तंग करती थीं और सास छोटी-छोटी बातों पर ताने मारती रहती थीं। सास ने उससे यहां तक पूछ लिया था कि उसे पीरियड्स आते भी हैं या नहीं।

पति पर अवैध संबंधों का आरोप

नेहा ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि संतोष का अवैध संबंध था और वह उसे अपनी प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें दिखाता था। मायके जाने पर भी वह नेहा की मां को परेशान करने लगा। लगातार मानसिक यातना और अपमान से टूटकर नेहा ने लिखा—“रोज थोड़ा-थोड़ा मरने से अच्छा है कि एक ही बार मर जाऊं।”

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पति, तीनों ननदे और सास को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी बयानों और सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J